फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three more reports on the gang cheating in the name of setting up a factory

Bareilly News: फैक्टरी लगाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह पर तीन और रिपोर्ट

Mon, 09 Oct 2023 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 09 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three more reports on the gang cheating in the name of setting up a factory
भोजीपुरा (बरेली)। फैक्टरी लगाने के नाम पर जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह पर तीन और रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। अधिकांश नाम पुराने आरोपियों के ही हैं। यह लोग दिल्ली की कंपनी के मालिक, मैनेजर व वकील आदि बनकर काश्तकारों को चूना लगा रहे थे। आईजी के आदेश पर 13 मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है, सरगना महिपाल यादव को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


जिले का एक गिरोह फैक्टरी लगाने के नाम पर किसानों से जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। इनके खिलाफ दर्ज तीन और रिपोर्ट में एक के वादी बिथरी चैनपुर के गांव भगवतीपुर निवासी भूपेंद्र कुमार हैं। लालच देकर गिरोह ने उनसे 18 लाख रुपये ठग लिए। बाद में अपने मोबाइल ऑफ कर लिए।
विज्ञापन

इसी तरह बहेड़ी के मोहल्ला रामलीला निवासी पूरनलाल से गिरोह के सदस्य फर्जी नामों से मिले। गिरोह ने पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव शाही में रमाशंकर पांडेय की 52 बीघा जमीन दिखाई। महीपाल सिंह यादव ने जमीन एक करोड़ नब्बे लाख की बताई। कहा कि दो करोड़ बीस लाख रुपये कंपनियों के मालिक से दिलवा देंगे। मुनाफा आधा-आधा कर लेंगे। पूरनलाल ने एक करोड़ 86 लाख में रमाशंकर पांडेय से सौदा तय किया। बिचौलियों को 27 लाख 93 हजार रुपये एग्रीमेंट के दिए। बाद में कंपनी का वकील बनकर आए ठग को साढ़े चार लाख रुपये और दिए। कुल 32 लाख 43 हजार रुपये दिए। इसके बाद ठगों के मोबाइल बंद हो गए। तीसरी रिपोर्ट बहेड़ी के मोहल्ला महादेवपुरम के राजपाल ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------

भूपेंद्र ने इनके खिलाफ कराई रिपोर्ट

महीपाल सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, सत्यवीर सिंह, वीर सिंह यादव सभी पुत्रगण फूल सिंह यादव निवासी मसीहाबाद थाना मीरगंज, बसीर अहमद, परवेज अली निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद, सतेंद्र यादव निवासी घंघोरा पिपरिया थाना भोजीपुरा, हरीश कुमार निवासी अभयपुर केशौपुर थाना भोजीपुरा। पूरन सिंह जीत कौर निवासी मुल्लाखेड़ा बिलासपुर जिला रामपुर।

-----

पूरनलाल ने इन्हें बनाया आरोपी

अली खां पुत्र सीदा खां कस्बा बिलासपुर जिला रामपुर, महीपाल यादव निवासी मसीहाबाद, रमाशंकर पांडेय निवासी शाही थाना जहानाबाद पीलीभीत, परवेज अली निवासी साहिबाबाद, नवीन कुमार गुप्ता, राजवीर सिंह, बहादुर सिंह निवासी मसीहाबाद, अनुभव बेनीवाल निवासी परौरा मीरगंज।

---

राजपाल ने इन्हें नामजद कराया

सुरेंद्र यादव निवासी सलेमपुर मुड़िया थाना मूंढापांडे मुरादाबाद, महीपाल यादव, राजवीर सिंह यादव के साथ अनुभव बेनीवाल परौरा मीरगंज, गजेंद्र चौधरी निवासी करनपुर मीरगंज, परवेज अली गाजियाबाद, कांता प्रसाद गंगवार पहाड़गंज रुद्रपुर उत्तराखंड, गुच्छन खां उर्फ मुन्ने निवासी राजपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
---------
माफिया पर मेहरबान मीरगंज पुलिस, दबिश में भी नहीं कर रहे मदद
- गर्दन फंसी तो भेजी शस्त्र लाइसेंस निरस्त की रिपोर्ट, पीड़ितों ने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। फैक्टरी लगाने के बहाने काश्तकारों की जमापूंजी हड़पने वाले माफिया थाने-तहसील में अपनी सेटिंग की बदौलत खूब फले-फूले। मीरगंज थाना पुलिस इन पर खासतौर से मेहरबान रही। इंस्पेक्टर की भूमिका को लेकर पीड़ितों ने फिर आईजी और एसएसपी से शिकायत की है, बताया कि वह दबिश तक में क्राइम ब्रांच के विवेचकों की मदद नहीं कर रहे।

मसीहाबाद निवासी महीपाल यादव और हल्दी खुर्द का नन्हे यादव सपा सरकार में गरीबों की जमीनों पर कब्जे करने के लिए चर्चित थे। उन दिनों लोग इनके खिलाफ थाने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। जो थाने जाते थे, उन्हें उल्टे पांव लौटा दिया जाता था। पिछले कुछ दिनों से इन्होंने फैक्टरी लगाने के नाम पर लोगों को फंसाकर ठगी का धंधा शुरू कर दिया।
जिले के अलावा दूसरे शहरों में जाकर भी लोगों से कई करोड़ रुपये की ठगी की। कई लोगों ने मीरगंज थाने में इनकी शिकायतें कीं जो रद्दी की टोकरी में डाल दी गईं। ये भी शिकायतें हुईं कि दोनों आरोपियों पर लाइसेंसी हथियार हैं जिन्हें वह ठगी के धंधे में इस्तेमाल करते हैं। अब जब मामलों का संज्ञान लेकर आईजी ने कार्रवाई कराई तो करीब एक साल से मीरगंज थाने का प्रभार देख रहे हरेंद्र सिंह भी जद में आ गए। उन्होंने तीन अक्तूबर को नन्हे और महीपाल यादव के शस्त्र लाइसेंसों के निरस्तीकरण की रिपोर्ट अफसरों को भेजी है।
---

16 एफआईआर में सिर्फ एक गिरफ्तारी
- ठगी करने वाले गिरोह पर जिले के विभिन्न थानों मे करीब 16 एफआईआर पीड़ितों ने दर्ज कराई हैं। अधिकांश मामले भोजीपुरा थाने में दर्ज हैं तो कुछ मीरगंज व भुता थानों में कराए गए हैं। पुलिस की कछुआ चाल से परेशान काश्तकारों ने आईजी से शिकायत की तो उन्होंने उस वक्त तक दर्ज 13 मामलों की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी। पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने मीरगंज निवासी सरगना महिपाल की गिरफ्तारी की थी। नन्हे यादव आदि कई आरोपी अभी नहीं पकड़े गए हैं।

---
- किसानों से ठगी करने वाले गिरोह पर पूरी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कराकर संपत्ति भी जब्त की जाएगी। मीरगंज इंस्पेक्टर की भूमिका को लेकर फिर शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. राकेश सिंह, आईजी रेंज

--
- काश्तकारों से ठगी के 13 मामलों की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। इन तीन नए मामलों को भी क्राइम ब्रांच के हवाले किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ हरसंभव कानूनी कार्रवाई तत्परता से कर चार्जशीट लगाने का निर्देश दिया है। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed