{"_id":"5edfea478ebc3e42e4639abd","slug":"three-more-including-maternity-admitted-in-private-medical-college-bareilly-news-bly408703620","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसूता समेत तीन और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसूता समेत तीन और संक्रमित
विज्ञापन
आईवीआरआई
- फोटो : सोशल नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईवीआरआई से रिपोर्ट मिलने के बाद परिजनों को किया गया क्वारंटीन, लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन
बरेली। एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसूता समेत तीन और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक तीनों एसिम्प्टोमैटिक हैं। आईवीआरआई से रिपोर्ट मिलने के बाद सभी के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक, मंगलवार की देर शाम आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में तीन मरीज संक्रमित मिले हैं। इसमें बांस मंडी मठ की चौकी की रहने वाली एक प्रसूता, कासगंज की रहने वाली युवती और नवाबगंज का एक युवक शामिल हैं। तीनों निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। प्रसूता पहले जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची थी। तीन सौ बेड अस्पताल में सैंपलिंग के बाद उसे निजी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहीं, बदायूं कासगंज की युवती पैरालिसिस का इलाज कराने निजी मेडिकल आई थी। जहां से सैंपल लेकर जांच को भेजा था। नवाबगंज का युवक निजी मेडिकल कॉलेज में ही वर्कर है, जो संक्रमितों के वार्ड में ड्यूटी करता था।