फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three Korfball players from Bareilly to bring glory to the country in Bangkok.

Bareilly News: बैंकॉक में देश का मान बढ़ाएंगे बरेली के तीन कॉर्फबॉल खिलाड़ी

Tue, 14 Jul 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three Korfball players from Bareilly to bring glory to the country in Bangkok.
बरेली। थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होने जा रही आईकेएफ अंडर-19 एवं अंडर-21 एशिया कॉर्फबॉल 4 चैंपियनशिप-2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में बरेली के तीन होनहार खिलाड़ियों ने भी जगह बनाई है। कॉर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से घोषित भारतीय टीम में जगह बनाने वाले इन खिलाड़ियों में वीर प्रताप सिंह, पारस मिश्रा और संस्कार गंगवार शामिल हैं।
विज्ञापन


यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 से 31 जुलाई तक खेली जाएगी। भारतीय टीम में चुने गए बरेली के तीनों खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। वीर प्रताप सिंह का चयन अंडर-21 टीम में तथा पारस मिश्रा और संस्कार गंगवार का चयन अंडर-19 टीम में हुआ है।
विज्ञापन


बैंकॉक रवाना होने से पहले भारतीय टीम की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए कॉर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 15 से 23 जुलाई तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) पंजाब में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इस अभ्यास सत्र के समापन के तुरंत बाद भारतीय टीम थाईलैंड के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश कॉर्फबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुमित शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल बरेली बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed