फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three children burnt to death due to fire in a hut in Bareilly

बरेली में दर्दनाक घटना: झोपड़ी में आग लगने से चार बच्चियों की जलकर मौत, लुकाछिपी खेल रही थीं चारों

Fri, 23 Feb 2024 03:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 03:55 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के गांव नवादा बिलसंडी में शुक्रवार दोपहर के वक्त एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे सगी बहनों समेत चार बच्चियों की जलकर मौत हो गई। चारों चचेरी-तहेरी बहनें थीं और छत पर खेल रही थीं। 

विज्ञापन
Three children burnt to death due to fire in a hut in Bareilly
झुलसी बच्ची को लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई है। थाना क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी में शुक्रवार दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे चार बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में दो सगी बहनें थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी की। 

विज्ञापन


गांव नवादा बिलसंडी में रामदास का 60 वर्गगज का मकान है। उन्होंने छत पर झोपड़ी डाल रखी थी। मकान में रामदास, उनके तीन बेटे अर्जुन, अमिताभ व भीम के परिवार संयुक्त रूप से रहते हैं। छत पर एक हिस्से में पुआल रखा था। दोपहर के वक्त किसी तरह पुआल में आग लग गई। उस वक्त परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। छत पर तीनों भाइयों की चार बच्चियां लुकाछिपी खेल रही थीं। 

विज्ञापन

Three children burnt to death due to fire in a hut in Bareilly
जलकर राख हुई झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
झोपड़ी में छिप गई थीं चारों 
आग से बचने के लिए चारो बच्चियां झोपड़ी में छिप गईं। जलते पुआल ने झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। चारों मासूम लपटों से घिर गईं। उनकी चीख सुनकर और लपटें देखकर परिजन और पड़ोसी दौड़े। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 

प्रियांशी पुत्री भीम (5), मानवी पुत्री अमिताभ (3), नैना पुत्री अर्जुन (5) की जिंदा जलकर मौत हो गई। नीतू पुत्री अमिताभ (6) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शाम को उसने भी दम तोड़ दिया। डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

 

डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे 
जानकारी मिलते ही डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान भी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी की। डीएम ने कहा कि झोपड़ी में आग लगने से दर्दनाक घटना घटित हुई है। घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed