{"_id":"6270423af86e015e0773942f","slug":"three-brothers-including-cousins-missing-after-drowning-in-the-river-bareilly-news-bly483538399","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत : चचेरे-तहेरे समेत तीन भाई नदी में बहकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत : चचेरे-तहेरे समेत तीन भाई नदी में बहकर लापता
Tue, 03 May 2022 12:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जहानाबाद (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, जहानाबाद (पीलीभीत)
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:56 PM IST
सार
नदी में बहने वालों में बिसेन गांव के यासीन का बेटा फईम (16), यासीन के भाई शामीन का बेटा मोइन (14) और यासीन की बहन सन्नो का बेटा रेहान (10) शामिल हैं। सीबीगंज (बरेली) के गांव डौली मुरकपुरा की सन्नो अपने दो बेटों रेहान और मोहम्मद कैफ के साथ भाइयों के घर आई हुई थी। फईम और मोइन अपने फुफेरे भाइयों को साथ लेकर नदी पर गए थे।
विज्ञापन
रेहान
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव बिसेन में अप्सरा नदी में सोमवार सुबह नौ बजे दो चचेरे-तहेेरे और उनका एक फुफेरा भाई नदी में बहकर लापता हो गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन रात तक उनका पता नहीं चल सका।
नदी में बहने वालों में बिसेन गांव के यासीन का बेटा फईम (16), यासीन के भाई शामीन का बेटा मोइन (14) और यासीन की बहन सन्नो का बेटा रेहान (10) शामिल हैं। सीबीगंज (बरेली) के गांव डौली मुरकपुरा की सन्नो अपने दो बेटों रेहान और मोहम्मद कैफ के साथ भाइयों के घर आई हुई थी। फईम और मोइन अपने फुफेरे भाइयों को साथ लेकर नदी पर गए थे।
वहां नदी में अपनी भैंस छोड़कर वे चारों किनारे ही खुद भी नहाने लगे। नदी की दूसरी तरफ चली गई भैंस को अपनी तरफ लाने के लिए रेहान नदी में आगे बढ़ गया। आगे गहरा गड्ढा होने के कारण रेहान डूबने लगा तो बचाने के लिए मोइन नदी में कूद पड़ा। दोनों को डूबता देखकर फईम ने भी छलांग लगा दी। तीनों के बाद कैफ भी नदी में उतरा, हालांकि वह किसी तरह तैरकर बाहर आ गया।

मोईन - फोटो : PILIBHIT

फईम- फोटो : PILIBHIT