फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three Bangladeshi women sent to jail in Bareilly for fake passport case

UP: नौ बार विदेश गई थी मुनारा बी...फर्जी पासपोर्ट और जाली दस्तावेज बरामद, जेल भेजी गईं तीनों बांग्लादेशी बहनें

Sat, 23 Aug 2025 03:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 03:25 PM IST
सार

Bareilly News: बांग्लादेशी महिला मुनारा बी ने बरेली में रहकर दो फर्जी पासपोर्ट बनवा लिए। उसने नौ बार विदेश यात्रा भी की। पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। शनिवार को मुनारा बी समेत तीनों बांग्लादेशी महिलाओं को जेल भेज दिया गया। तीनों सगी बहनें हैं। 

विज्ञापन
Three Bangladeshi women sent to jail in Bareilly for fake passport case
बांग्लादेशी महिलाओं को लेकर जातीं पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी मुनारा बी और उसकी दोनों बहनों सायरा बानो व तस्लीमा को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया। तीनों पर अवैध रूप से भारत में रहने, फर्जी पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज तैयार कराने व दो फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। मुनारा नौ बार विदेश यात्रा कर चुकी है। तीनों के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका में सैन्य अधिकारियों व एजेंसियों ने भी पूछताछ की। महिलाओं ने खुद को गरीब, अनपढ़ व बेगुनाह बताया।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मौलानगर में कई साल से रह रही मुनारा बी मूल रूप से बांग्लादेश के खुलना प्रांत के जिला जेस्सोर के पेनापोल गांव की रहने वाली है। मुनारा बी ने पुलिस को बताया कि वह किशोरावस्था में वर्ष 1972 में घुसपैठ कर भारत आई थी। मौलानगर निवासी रिक्शा चालक यासीन से शादी करके यहीं बस गई। बाद में मुनारा ने अपने भाई-बहनों को भी यहां बुलाकर हाफिजगंज इलाके में शादियां करा दीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: फर्जी पासपोर्ट... विदेश यात्राएं कीं, बरेली में पकड़ी गईं बांग्लादेशी महिलाओं पर जासूसी की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार खारिज हो गया था पासपोर्ट आवेदन
एसपी सिटी ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिये मुनारा बी ने पहली बार 1996 में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। मानक पूरा न होने पर उसे निरस्त कर दिया गया। तब मुनारा ने फर्जी तरीके से खुद की भारतीय पहचान दिखाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बनवाए। वर्ष 2011 में उसने अपनी जन्मतिथि 1959 दिखाकर पासपोर्ट बनवाया। 

उसने यह कवायद एक स्थानीय समूह से जुड़कर की, जो लोगों को विदेश में घरों व प्रतिष्ठानों में काम करने के लिए भेजता है। इस पासपोर्ट में ज्यादा उम्र का पेच फंसा तो मुनारा ने अगली बार अपनी बहन सायरा के नाम से 1973 की जन्मतिथि दिखाकर दूसरा पासपोर्ट बनवाया। इसमें फोटो व थंब मुनारा का ही लगा था।
 

तीन बार गई बांग्लादेश
मुनारा ने फर्जी पासपोर्ट से नौ बार विदेश यात्राएं की थी। इनमें तीन बार बांग्लादेश की यात्रा व बाकी मध्य पूर्व एशियाई देशों की यात्राएं शामिल हैं। मुनारा बी को प्रेमनगर पुलिस ने बानखाना से गिरफ्तार करने का दावा किया। उसकी निशानदेही पर उसकी बहन सायरा बानो और तस्लीमा को गिरफ्तार किया गया। तीनों से पुलिस ने पासपोर्ट, पैनकार्ड, विदेशी बोर्डिंग पास, विदेशी होटलों के विजिटिंग कार्ड, अलग-अलग नाम से बने पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बरामद किए हैं।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि तीनों महिलाओं पर दर्ज मुकदमे में आपराधिक षड्यंत्र रचने की धारा बढ़ाई गई है। कोर्ट से तीनों को जेल भेज दिया है। किस तरह इतने फर्जी दस्तावेज बनवाए गए, इसकी जांच की जा रही है। इन महिलाओं से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

22 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी 
प्रेमनगर थाना पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर 22 अगस्त को शाम शहर के मोहल्ला बानखाना से मुख्य आरोपी मुनारा बी (उम्र करीब 65 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। मुनारा मूल रूप से बांग्लादेश के जेस्सोर जिले की रहने वाली है। उससे पूछताछ के बाद दो अन्य महिलाओं सायरा बानो (उम्र करीब 48 वर्ष) और तसलीमा (उम्र करीब 45 वर्ष) को भी पकड़ा गया। ये दोनों हाफिजगंज इलाके में रहती थीं। दोनों मूल रूप से बांग्लादेश की ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed