फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three Amrit Bharat Express trains will pass through Bareilly

Bareilly News: बरेली होते हुए गुजरेंगी तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

Sat, 19 Oct 2024 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Three Amrit Bharat Express trains will pass through Bareilly
बरेली। वंदे भारत के बाद अब बरेली के लोगों को अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलेगा। बरेली होते हुए तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे इन ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी तैयार कर रहे हैं। एक जनवरी से रेलवे ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव करेगा। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को इस समय सारणी में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल, देहरादून-लखनऊ और मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बरेली होते हुए किया जा रहा है। बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन भी प्रस्तावित है। अब रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड ने 26 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें भगत की कोठी-गोरखपुर, छपरा-अमृतसर और अमृतसर-सहरसा अमृत भारत ट्रेनों का संचालन वाया मुरादाबाद, रामपुर, बरेली प्रस्तावित है। इनकी समय सारिणी पर मंथन जारी है।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आठ कोच की है, जबकि अमृत भारत एक्सप्रेस में 22 कोच लगाए जाएंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी हाई स्पीड होगी, लेकिन इसका किराया वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले कुछ कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अनारक्षित कोच भी होंगेअमृत भारत एक्सप्रेस में अनारक्षित श्रेणी के आठ कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन में 12 स्लीपर कोच भी होंगे। दिव्यांगों के लिए भी कोच की व्यवस्था होगी। कम किराये में यात्री अमृत भारत एक्सप्रेस में लग्जरी यात्रा का अनुभव ले सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2025 तक इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
अमृतसर-छपरा और अमृतसर-सहरसा रूट की ट्रेनों में ज्यादा भीड़
बरेली होते हुए पूर्वांचल, विहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके बाद भी अमृतसर-छपरा और अमृतसर-सहरसा, अमृतसर-गोरखपुर रूट पर यात्रियों का ज्यादा दबाव रहता है। इस रूट की ट्रेनों में कन्फार्म टिकट के लिए मारामारी रहती है। अमृत भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अन्य नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। लंबे रूट के यात्रियों के लिए आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेंगे।


मुरादाबाद, बरेली होते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड के स्तर से इस पर काम चल रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया कम होगा। रेलवे बोर्ड से नोटिफिकेशन जारी होने इंतजार है। इसके बाद अमृत भारत ट्रेनों का नंबर और समय सारिणी जारी की जाएगी। - राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर मंडल
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed