{"_id":"5ff4bb618ebc3e33df42f46e","slug":"three-accused-were-sent-to-jail-in-a-car-driving-case-bareilly-news-bly432609724","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में दरिंदगी मामले में तीन आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में दरिंदगी मामले में तीन आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : amar ujala
युवक का मामा और कार चालक मदद करने के कारण बनाए गए आरोपी
विज्ञापन
फरीदपुर। अनुसूचित जाति की किशोरी का घर के बाहर से अपहरण करने के बाद कार में दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। कार चालक व मुख्य आरोपी युवक के मामा को मदद करने के कारण आरोपी बनाते हुए उन्हें भी जेल भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा व कक्षा एक में पढ़ने वाली उसकी भांजी को रविवार रात करीब नौ बजे कस्बे की बीसलपुर रोड का रहने वाला फैजल कार में डालकर ले गया था। आरोप है कि फैजल ने कार में ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। फैजल का साथी आमिर पुत्र बन्ने खां निवासी ग्राम पदारथपुर इस दौरान गाड़ी चला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। फैजल थाना कैंट क्षेत्र के गांव भौआपुर में अपने मामा बब्बू पुत्र साबिर अली के घर जाकर रुका। यहां उसने पूरी रात गुजारी। इसके बाद सोमवार सुबह आठ बजे वह बुखारा रोड से होते हुए फरीदपुर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने फरीदपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आमिर को उसके घर पदारथपुर से और फैजल के मामा बब्बू को उसके गांव भौआपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। पूछताछ में भी लड़की ने दुष्कर्म की पुष्टि की है। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया। चूंकि मामला दो अलग-अलग समुदायों का था लिहाजा पुलिस ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है।

मुख्य आरोपी फैजल पर लड़की को ले जाने व दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि शेष दो आरोपियों को मदद करने के जुर्म में जेल भेजा गया है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। -आलोक अग्रहरि, सीओफरीदपुर
विज्ञापन विज्ञापन