फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused arrested in Bareilly for conversion

Bareilly News: कोचिंग सेंटर की आड़ में धर्मांतरण का खेल, लोगों को बनाया जा रहा था ईसाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Oct 2025 11:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 11:38 AM IST
सार

बरेली में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक युवक को जाल में फंसाकर उसका धर्मांतरण करा दिया। युवक ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Three accused arrested in Bareilly for conversion
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में किराये के मकान में संचालित कोचिंग सेंटर की आड़ में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाने और बीमार लोगों का इलाज कराने के बहाने धर्म परिवर्तन कर उन्हें ईसाई बनाया जा रहा था। सुभाषनगर निवासी रिषभ ठाकुर पहुंचे तो उन्हें भी धोखे से ईसाई धर्म स्वीकार करा दिया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


रिषभ ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया कि उनको सूचना मिली थी कि कुछ लोग सुपरसिटी में किराये के मकान में बीमार और आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू धर्म के लोगों को रुपये देकर इलाज और पढ़ाई कराने का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। रविवार को रिषभ अपने साथियों को लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां पादरी सुमित मैसी अपने साथी अमित मैसी, सरिता व सत्यपाल के साथ मिलकर महिलाओं और बच्चों का धर्म परिवर्तन करा रहा था। रिषभ ने सुमित मैसी से पूछा कि यहां क्या हो रहा है ? सुमित ने उन्हें बताया कि इन लोगों को ईसाई धर्म की दीक्षा देकर हिंदू धर्म से परिवर्तन कर ईसाई बना रहा है। 
विज्ञापन


सुमित ने रिषभ और उनके साथियों को भी ईसाई धर्म अपनाने को कहा। धार्मिक किताब हाथ में देकर कहलवाया कि हे ईशू भगवान मैं आपकी शरण में आ गया हूं और ईसाई धर्म कबूल करता हूं। रिषभ के मुताबिक धोखे से कराए गए धर्म परिवर्तन से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं। रिषभ ने साथियों संग बारादरी थाने पहुंचकर धार्मिक किताब पुलिस को दिखाई और रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों संग भागने की फिराक में था पादरी, किया गिरफ्तार
धर्म परिवर्तन कराने वाले पादरी को मुकदमा दर्ज होने की भनक लगी तो वह भागने की फिराक में था। इससे पहले बारादरी पुलिस ने पादरी समेत मुकदमे में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रुहेलखंड चौकी प्रभारी मनीष भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे के आरोपी भागने की फिराक में है। इसके बाद मनीष भारद्वाज ने टीम के साथ दबिश देकर सुमित मैसी, अमित मैसी उर्फ अक्षय मैसी और सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया। इनकी महिला साथी सरिता भाग निकली, उसकी तलाश की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed