फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threatened to create a Bengal like incident if the house is not vacated

Bareilly News: मकान खाली न करने पर बंगाल जैसा कांड करने की दी धमकी

Sun, 25 Aug 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Threatened to create a Bengal like incident if the house is not vacated
बरेली। मकान खाली न करने पर दो बहनों को बंगाल दुष्कर्म कांड की पीड़िता से भी बुरा हाल करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

बस्ती निवासी महिला ने बताया कि उनकी मां ने 40 साल पहले इकरार हुसैन व उसके दो भाइयों से किराये पर मकान लिया था। मकान में महिला और उसकी विधवा बहन रहती हैं। तीनों लोगों को वह प्रतिमाह किराया देती हैं। इस बीच मकान मालिक के तीनों भाइयों ने एक दबंग से सांठगांठ कर ली। कुछ दिन पहले ये लोग घर में घुस आए और दोनों बहनों से छेड़खानी करने लगे। शोर सुनकर आए राहगीरों ने उन्हें बचाया। दोनों बहनों को धमकी दी गई है कि घर खाली नहीं किया तो उनको जान से मार दिया जाएगा। पांच दिन पहले रात के समय फूलबाबू, सद्दे, शाहिल और इदरीस घर आए। इन लोगों ने दोनों बहनों को पीटा। हमलावरों ने मकान खाली नहीं करने पर बंगाल दुष्कर्म कांड जैसी बर्बरता करने की धमकी दी है। दोनों बहनों ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed