फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thousands of pilgrims dip in the Ganges on the occasion of Magh Purnima

माघ पूर्णिमा के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, स्नान कर की पूजा-अर्चना

Tue, 19 Feb 2019 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Thousands of pilgrims dip in the Ganges on the occasion of Magh Purnima
श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी - फोटो : अमर उजाला

माघ पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को कछला गंगाघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्यलाभ कमाया। सबसे पहले कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममूहुर्त में स्नान कर पूजा-अर्चना की। गंगा स्नान के लिए दोपहर तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बना रहा। उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालुओं की वजह से घाट पर काफी भीड़ रही, जिसके चलते पुलिस व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। बहुत से श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


माघ पूर्णिमा का खास महत्व रहता है। इस पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए सोमवार की शाम से ही कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। बदायूं जिले के अलावा बरेली, एटा, कासगंज,  अलीगढ़, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, राजस्थान आदि स्थानों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को आए। मंगलवार दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर आती रही। अनुमान के तौर पर सवा लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्यलाभ  कमाया। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। सो, यहां पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


हजारों लोगों ने बच्चों का कराया मुंडन
माघ की पूर्णिमा के मौके पर हजारों की संख्या में  लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन कराया। मुंडन  कराने को लोग दूसरे जिलों से भी आए थे। इसके अलावा देहात क्षेत्र में बहुत सी लड़कियां पूरे माघ तड़के स्नान करती हैं। वे लड़कियां भी पूर्णिमा के मौके पर टोलियां बनाकर भजन-कीर्तन करती हुईं गंगा स्नान को पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद थी 60-70  हजार की, पर आए सवा लाख से ज्यादा
माघ की पूर्णिमा का खास महत्व होता है। स्थानीय प्रशासन को यह उम्मीद थी कि 60-70 हजार श्रद्धालु गंगा स्नान को आएंगे। पुलिस ने उसी के हिसाब से व्यवस्था की, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या लगभग दोगुनी रही।  


ट्रेनों में रही श्रद्धालुओं की भीड़
माघ पूर्णिमा के मौके पर ट्रेनों में भी श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही। सुबह बरेली-दबतोरी होकर राजघाट को जाने वाली ट्रेन में लोग बोगियों में खचाखच भरे होने के साथ ही बड़ी संख्या में छत पर बैठे थे। अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन में ज्यादा भीड़ थी। इसके अलावा क्षेत्र से लोग काफी संख्या में अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्रॉलियों, और टेंपो से कछला और सिरौली में गंगास्नान को गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed