फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   thousands of people sang the national anthem together on Independence Day 2023 in Bareilly

Independence Day 2023: एक साथ एक वक्त पर गूंजा राष्ट्रगान, बरेली में अमर उजाला संग बोले लोग- मां तुझे प्रणाम

Tue, 15 Aug 2023 01:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Aug 2023 01:50 PM IST
सार

आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत 15 अगस्त को गांधी उद्यान के साथ शहर के 23 चौराहों पर हजारों लोगों ने सामूहिक तौर पर राष्ट्रगान गाया। गांधी उद्यान में हुए 'मां तुझे प्रणाम' के मुख्य आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
thousands of people sang the national anthem together on Independence Day 2023 in Bareilly
Independence Day 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार सुबह ठीक 10 बजे पूरा शहर 52 सेकेंड के लिए थम गया। शहर के प्रमुख 23 चौराहों से गुजर रहे लोगों के कदम एकाएक थम गए। गाड़ियां भी ठहर गईं और उनमें सवार लोग बाहर आ गए। कुछ ही पलों में राष्ट्रगान शुरू हुआ तो सभी लोग सावधान मुद्रा में आ गए। हजारों लोगों ने एक साथ मां भारती को नमन करते हुए राष्ट्रगान किया। 

विज्ञापन


आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत 15 अगस्त को गांधी उद्यान के साथ शहर के 23 चौराहों पर हजारों लोगों ने सामूहिक तौर पर राष्ट्रगान गाया। गांधी उद्यान में हुए 'मां तुझे प्रणाम' के मुख्य आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए।  9.58 बजे शहर के जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद हुआ राष्ट्रगान 

गांधी उद्यान में राष्ट्रगान के दौरान आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, मेयर डॉ. उमेश गौतम, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी समेत राजनीतिक दलों के नेता और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरा गांधी उद्यान परिसर मां भारती के जयकारों से गूंजता रहा।  


मां तुझे प्रणाम अभियान से जुड़े लोग 

Trending Videos

इन जगहों पर राष्ट्रगान का प्रसारण 

सिटी सब्जी मंडी मोड़, कलक्ट्रेट चौराहा, कुतुबखाना चौक, सौ फुटा रोड, डेलापीर तिराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहा, शील चौराहा, ईंट पजाया चौराहा, अलखनाथ मंदिर, नगर निगम, श्यामगंज चौराहा, धर्मकांटा, गणेश नगर, किला क्रॉसिंग, कारगिल/वीरांगना चौक, कोर्ट गेट, सेटेलाइट बस स्टैंड, कोहाड़ापीर तिराहा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, पुराना बस अड्डा, गांधी उद्यान, बरेली कॉलेज गेट, मलूकपुर चौकी पर राष्ट्रगान का प्रसारण हुआ।   


हर किसी में दिखा देशभक्ति का जज्बा

स्वतंत्रता दिवस पर हर गली, मोहल्ला, कॉलोनी, सरकारी और निजी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया गया। आजादी के जश्नों को यादगार बनाने के लिए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। कमिश्नरी पर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण को वीर शहीदों को नमन किया। सभी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed