फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   This pichkari will not only leave colors but will also play songs

Bareilly News: रंग तो छोड़ेगी ही गाने भी बजाएगी ये पिचकारी

Fri, 03 Mar 2023 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
This pichkari will not only leave colors but will also play songs
शील चौराहे पर होली की खरीदारी करते लोग - संवाद
बरेली। होली पर बाजार में रंग-बिरंगी पिचकारियां सज गई हैं। सभी वर्गों के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक पिचकारी दुकानों पर उपलब्ध हैं। ये ग्राहकों को लुभा रही हैं। खास तौर पर बच्चों के लिहाज से मंगाई गई म्यूजिकल पिचकारियों की मांग खूब हो रही है। इन पिचकारियों में रंग छोड़ने के साथ गाने में भी बजते हैं। शहर में डीडी पुरम, शील चौराहा व सिविल लाइंस पर होली सामग्री, गिफ्ट पैक आदि का बाजार लगा है।
विज्ञापन

त्योहार पर बच्चों में सबसे अच्छी पिचकारी से होली खेलने की होड़ रहती है। बच्चे कार्टून, क्रिकेटर, फिल्मी हीरो की बड़ी पिचकारियां भी खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

म्यूजिकल पिचकारियां 300 से 600 रुपये में
बाजार में म्यूजिक पिचकारियां काफी बिक रही हैं। 300 से 600 रुपये में ये पिचकारियां खूब खरीदी जा रही हैं। इसमें बटन दबाने पर रंग छोड़ने के साथ फिल्मी भी गाने बजते हैं। साथ ही बीन के आकार की पिचकारियां भी पसंद की जा रही हैं। इसे बीन की तरह बजाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को भा रहे फॉगगन और सिलिंडर
होली पर युवा पानी का इस्तेमाल कम गुलाल से होली खेलना ज्यादा पसंद करते हैं। बाजार में छोटे से लेकर बड़े गुलाल सिलिंडर मिल रहे हैं। स्नो व फॉग वाली गुलाल गन की भी काफी बिक्री हो रही है। अलग से गुलाल की रीफिल भी बनाई गई हैं। गुलाल गन का एक छर्रा चलाने से कुछ ही क्षण में आसपास का माहौल रंगीन हो जाता है।

जलाने पर खुशबू फैलाएगा फ्रूट व चॉकलेट गुलाल बार
अलग-अलग खुशबू वाले रंग-गुलाल तो कई वर्षों से मिल रहे हैं, लेकिन अब इसमें फलों और चॉकलेट ने भी अपनी जगह बना ली है। शील चौराहे पर स्थित एक दुकान में चॉकलेट की बार मिल रही है, जिसे जलाने पर हर तरफ रंग व उसकी खुशबू फैल जाएगी। इसे गिफ्ट पैक के तरह से भी खरीदा जा सकता है।

मैजिक कप से बढ़ाएं होली का आनंद
अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के निकट एक दुकान पर होली का मजा दोगुना करने के लिए मैजिक कप और अलग-अलग कार्टून वाली पिचकारियां मिल रही हैं। मैजिक कप में साफ पानी डालने पर वह रंगीन हो जाता है। यह कप भी 250 से 500 रुपये तक में मिल रहे हैं।

फोटो
बाजार लगे हुए अभी दो दिन ही हुए हैं, लेकिन बिक्री को देखकर लग रहा है कि इस बार पिछली बार से ज्यादा कमाई होगी। अबकी बार कोई भी सामान बाहर से बना हुआ नहीं है। सभी सामान देश में ही बनाया है। -राजेंद्र अग्रवाल, दुकानदार

पटाखों वाले ब्रैंड के भी गुलाल आ रहे हैं। गुलाल में हर्बल व गिलिटर वाले रगों की खूब मांग है। कुतुबखाना पुल बनने से शील चौराहे का बाजार बढ़ गया है। बड़े सिलिंडर की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। -जबसिमरन, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed