{"_id":"5f7f76388ebc3e9bd357131f","slug":"thirty-feet-long-dividers-moved-by-indiscriminate-digging-bareilly-news-bly4225633196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध खुदाई से खिसका तीस फुट लंबा डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध खुदाई से खिसका तीस फुट लंबा डिवाइडर
Fri, 09 Oct 2020 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
गलत ढंग से की जा रही खुदाई से धंस गया डिवाइडर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
चौपुला रोड पर अयूब खां चौराहा के पास सीवर लाइन की खुदाई के दौरान बरती गई लापरवाही का नतीजा
विज्ञापन
डिवाइडर खिसकने से सड़क का एक हिस्सा भी हुआ कमजोर, धंसने का डर
बरेली। जल निगम द्वारा सीवर लाइन के लिए की जा रही खुदाई से तबाही का सिलसिला जारी है। गुरुवार को चौपुला मार्ग पर अयूब खां चौराहा से कुछ दूरी पर अंधाधुंध खुदाई से करीब तीस फुट लंबा डिवाइडर खिसक गया। इस कारण अब यहां सड़क कमजोर हो गई, जिससे उसके धंसने का खतरा हो गया है।जल निगम श्यामगंज से चौपुला तक ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई का कार्य करा रहा है। कालीबाड़ी के लोगों का कहना है कि इस लाइन से फायदा जब मिलेगा तब मिलेगा, फिलहाल तो यह परेशानी का सबब बनी हुई है। खुदाई से उनके घरों में दरारें आ गई हैं। अयूब खां चौराहा से चौपुला तक की खुदाई में अब तक छह स्ट्रीट पोल, एक यूनीपोल और डिवाइडर का काफी हिस्सा टूट चुका है। इसके बावजूद खुदाई का काम सलीके से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार को खुदाई के दौरान जेसीबी चालक ने साइड में इतनी गहराई तक खुदाई कर दी कि डिवाइडर के नीचे का मलबा ही निकल गया और करीब तीस फुट लंबा डिवाइडर छह इंच तक खिसक गया। अब यहां सड़क का हिस्सा कमजोर हो गया है। यहां की सड़क कभी भी धंस सकती है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि डिवाइडर खिकसने की जानकारी मिली है। उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन