फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   third husband gave triple talaq to his pregnant in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: छह बच्चों की मां ने रचाई तीसरी शादी, गर्भवती होने पर पति ने तीन तलाक बोल घर से निकाला

Mon, 23 Jan 2023 10:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Jan 2023 10:16 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में एक महिला ने तीन-तीन शादियां कीं। दो पतियों को उसने खुद छोड़ा, तीसरे पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला गर्भवती है। उसने तीसरे पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
third husband gave triple talaq to his pregnant in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में एक गर्भवती महिला ने धौरहरा कोतवाली में अपने तीसरे पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसने दो पतियों को छोड़कर तीसरे से शादी की, लेकिन तीसरे पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि 18 जनवरी को उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। वह इस वक्त गर्भवती है। 

विज्ञापन

दूसरे पति से हैं पांच बच्चे

महिला ने बताया कि उसका मायका सिंगाही थाना क्षेत्र में है। उसकी पहली शादी भीरा थाना क्षेत्र के निवासी मन्नू से हुई थी। मुन्नू से शादी के बाद उसको एक लड़की हुई, जिसका अब विवाह हो गया है। महिला ने बताया कि पति मुन्नू से विवाद के बाद उसने दूसरी शादी धौरहरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी इनायत अली से की, जिससे उसको पांच बच्चे हैं। दूसरे पति से भी विवाद के बाद उसने तीसरी शादी अपनी मर्जी से बबलू कुरैशी निवासी कफारा से की थी।

विज्ञापन

तीसरी पति दे रहा जान से मारने की धमकी 

तीसरी शादी के बाद महिला और उसका पति बबलू राजी खुशी रह रहे थे। इस बीच पीड़ित महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद पति बबलू के व्यवहार में बदलाव आ गया। उसने 18 जनवरी को उसे तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। पति जान से मारने की धमकी देता है। उधर, महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 504, 507 और मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed