फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves took jewelery worth two lakhs by breaking the shutter of Saraf's shop

सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर दो लाख के जेवर ले गए चोर

Mon, 20 Dec 2021 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Thieves took jewelery worth two lakhs by breaking the shutter of Saraf's shop
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर मंगलवार को रात चोरी हुई। सर्राफ की दुकान से शटर तोड़कर नकदी जेवर समेत दो लाख का माल चोरी गया है। दूसरी घटना में घर के बाहर खड़ी कार भी गायब हुई है। पुलिस ने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी रविंद्र गंगवार ने बताया कि कस्बा टिकरी में उनकी सर्राफ की दुकान है। मंगलवार की रात लगभग ढाई बजे चोरेां ने चैनल और शटर का ताला तोड़कर तिजोरी में रखी 20 हजार की नकदी, सोने की दो अंगूठी और एक जोड़ी टॉप्स चुरा लिए। खटपट की आवाज होने पर पड़ोसियों को शक हो गया और उन्होंने कस्बे में ही गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को फोन से मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक चोर माल लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने उसी समय चोरों की काफी दूर तक बहुत तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। इसी बीच सूचना मिलते ही दुकान मालिक भी मौके पर आ गए थे। दुकान मालिक ने बुधवार को सुबह कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है, जिसमें चोरों को अज्ञात बताया गया है। तहरीर के अनुसार चोर दुकान से लगभग देा लाख का माल ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हलका दरोगा विपिन कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। इधर, कोतवाली क्षेत्र के ही गांव चुर्रासकतपुर निवासी विवेक कुमार ने बताया कि चोर मंगलवार की रात किसी समय उनके दरवाजे पर खड़ी सफेद रंग की उनकी कार चुरा ले गए। कार में 80 हजार की नकदी भी रखी थी। बुधवार को सुबह जब विवेक कुमार घर से बाहर निकले तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। विवेक ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि विवेक की तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed