{"_id":"65ec509c1b9195c0560d5142","slug":"thief-entered-the-house-and-stole-65-pigeons-in-bareilly-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में घुसा चोर... नकदी-जेवर के साथ 65 कबूतर किए चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में घुसा चोर... नकदी-जेवर के साथ 65 कबूतर किए चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 09 Mar 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:36 PM IST
सार
बरेली में कबूतर चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर ने घर में घुसकर नकदी-जेवर पर हाथ साफ किया ही, पिंजड़े से 65 कबूतर भी चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली में चोरी का अजब मामला सामने आया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शातिर चोर ने एक घर को निशाना बना लिया। उसने घर में रखी नकदी और जेवर के साथ ही 65 कबूतर भी चोरी कर ले लिए। पीड़ित ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खन्ना बिल्डिंग निवासी गुलिस्तान के मुताबिक उसके पिता और बहन कलियर शरीफ दरगाह गए हुए थे। भाई भी कार चलाने गए थे, जबकि मां दूसरे मकान में थी। गुलिस्तान अपने कमरे में सो रहा था। वह सुबह उठकर कबूतरों को दाना डालने गया तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
Bareilly: नहीं मिले मौलाना तौकीर तो दरवाजे पर समन चस्पा करेगी पुलिस; 11 मार्च को कोर्ट में पेश होने का है आदेश
विज्ञापन
घर में रखे 50 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। शातिर चोर पिंजरा तोड़कर उसमें बंद 65 कबूतर भी चुरा ले गया। गुलिस्तान ने शनिवार को सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आशंका है कि किसी करीबी ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है।