फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be relief .. but rain is expected to decrease

मिलेगी राहत.. मगर बारिश के आसार फिलहाल कम

Wed, 28 Oct 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
There will be relief .. but rain is expected to decrease
शहर में उड़ती धूल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मौमस विशेषज्ञों के मुताबिक दिवाली के बाद हो सकती है बारिश

विज्ञापन
बरेली। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ने पर्यावरणविद को भी हैरत में डाल दिया है। उन्होंने बारिश होने के बाद ही प्रदूषण की रफ्तार पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई है। मौसम विशेषज्ञों ने करीब एक पखवाड़ा तक बारिश न होने की बात कही है। उनके मुताबिक शहर में उच्च वायुदाब क्षेत्र होने की वजह से बादल नहीं आ पा रहे हैं। लिहाजा बारिश होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बीते साल अक्तूबर में ही करीब 20 एमएम बारिश हुई थी। इससे धुंध छंट गई थी और सदीई बढ़ गई थी। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा था। मगर, अबकी बार अक्तूबर में बारिश नहीं हो सकी। दरअसल, हवा की गति बेहद कम होने से पर्वतीय क्षेत्र से बादल नहीं आ पा रहे हैं। प्रदूषण की परत जमीन की गर्माहट को ऊपर नहीं उठने दे रही है। बादल न होने से आसमान साफ है। इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है। उन्होंने दिवाली तक फिलहाल ऐसा ही मौमस बने रहने की बात कही है। दिवाली के बाद ही बारिश के आसार जताए हैं वह भी बेहद कम।
विज्ञापन

पटाखों से दूर रहें ताकि प्रदूषण न बढ़े
बरेली कॉलेज बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक खरे के मुताबिक जब तक बारिश नहीं होगी प्रदूषण से राहत नहीं मिलेगी। बारिश होने पर प्रदूषण की परत जो धुंध के रूप में हावी है, वह नीचे आएगी। धुंध खत्म होने से मौसम में तेजी से परिवर्तन होगा। जमीन की गर्माहट ऊपर उठेगी और सर्दी बढ़ेगी। आशंका जताई कि अगर पटाखे चले तो धुंध और बढ़ेगी, जो बारिश से भी खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed