{"_id":"5f022c698ebc3e431920349f","slug":"there-will-be-more-rain-of-relief-be-ready-bareilly-news-bly411685557","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी और होगी राहत की बारिश, रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी और होगी राहत की बारिश, रहें तैयार
विज्ञापन
रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के मुताबिक, हवा में स्थिरता बरकरार, बारिश के बने आसार
विज्ञापन
बरेली। तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहने से शहरवासियों को कई दिनों की गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, स्थिर हुई हवा शहरवासियों को राहत पहुंचा रही हैं। फिलहाल, देर रात या सुबह बारिश होने और दिन में हल्की मध्यम धूप खिलेगी। बादल भी छाए रहेंगे।
रविवार को भी सुबह बारिश के बाद दिन भर आसामान साफ रहा। धूप खिली मगर बेअसर रही। शाम करीब चार बजे हल्की उमस का भी एहसास लोगों ने किया। रविवार की सुबह घने बादल छाए रहने और बारिश से मौसम खुशगवार हो गया, जिसके चलते खिली धूप भी बेअसर रही। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, हवा की दिशा पूर्व-उत्तर-पूर्व से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम हो गई है, जिसकी वजह से बारिश के अनुकूल माहौल बन चुका है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।