फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was noise of wolf terror, investigation revealed grave badger

Bareilly News: भेड़िये के आतंक का मचा शोर, जांच में निकला कब्र बिज्जू

Thu, 05 Sep 2024 06:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
There was noise of wolf terror, investigation revealed grave badger
मुख्य वन संरक्षक ने कई गांवों का किया निरीक्षण, 24 घंटे निगरानी करेंगी टीमें
विज्ञापन

बरेली। बहेड़ी के गांव मंसूरपुर में भेड़िये के हमले में ग्रामीणों के घायल होने की सूचना पर बुधवार को मुख्य संरक्षक विजय सिंह ने कई गांवों का दौरा किया। टीम ने खेतों में वन्य जीवों के पग चिह्न की जांच करने के साथ ग्रामीणों से भी बात की। उनको कई वन्य जीवों के फोटो दिखाए। इस दौरान कब्र बिज्जू का हमला होने की बात सामने आई है। भुता में सियार के हमले की बात सामने आई है।
बहेड़ी तहसील की सीमाएं तराई बेल्ट से लगी हुई हैं। ऐसे में अधिकारी अन्य किसी वन्य जीव के होने की संभावना से भी इन्कार नहीं कर रहे। इसको देखते हुए गांवों में 24 घंटे निगरानी के लिए टीमों को तैनात कर दिया गया है। बहेड़ी के गांवों में एसडीओ कमल कुमार, वैभव चौधरी की टीमों ने निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात की। एसडीओ कमल कुमार ने बताया कि बहेड़ी में कब्र बिज्जू की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वह किसी अफवाह में न आएं। टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन



-------
भुता और फरीदपुर में भी वन्य जीव के हमले
बरेली। भुता थाना क्षेत्र के गांव मेवा पटटी, गलथुआ, भुता के साथ फरीदपुर के गांवों में भी वन्य जीव देखे जाने और हमले की सूचना मिली हैं। भुता में देशांत, शगुन और धर्मेंद्र को वन्य जीव ने बुधवार दोपहर हमला कर घायल कर दिया। जांच में यह हमला सियार का निकला। दोनों थाना क्षेत्रों के गांवों में एडीओ अपूर्वा पांडेय, ऋषि कुमार ने टीम के साथ दौरा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed