{"_id":"66fc9003cc0b1a085a036b17","slug":"there-was-a-fight-between-tenants-over-throwing-garbage-ssp-ordered-investigation-bareilly-news-c-4-bly1015-493462-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दरोगा ने जांच रिपोर्ट के साथ लगाया पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दरोगा ने जांच रिपोर्ट के साथ लगाया पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में किरायेदारों के विवाद में दरोगा ने शिकायत को जांच में फर्जी बताकर अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी। जांच रिपोर्ट पर लगे अपने फोटो को आपत्तिजनक बताकर महिला ने एसएसपी से शिकायत की, मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि पड़ोसी किरायेदार उनसे मारपीट करता है। मकान मालिक भी उसी किरायेदार को शह देते हैं। दरोगा ने मामले में जांच की तो दूसरे पक्ष ने शिकायतकर्ता महिला पर ही कचरा फेंकने का आरोप लगाया। कहा कि उसके लगातार झगड़ा करने से परेशान होकर उसने वहां से कमरा भी छोड़ दिया है।
दरोगा ने कुछ स्थानीय लोगों की भी गवाही दर्ज की। फिर आरोप को निराधार मानकर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी। मंगलवार को महिला ने एसएसपी दफ्तर आकर आरोप लगाया कि मौके पर सत्यापन करने वाले दरोगा ने जांच रिपोर्ट पर उनका मारपीट के दौरान अर्धनग्न स्थिति वाला फोटो लगा दिया। महिला ने इस पर आपत्ति जताई। मामले में जांच का आदेश दिया गया है। अमर उजाला ब्यूरो