फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is still fighting in long distance trains, passengers reduced in roadways buses

Bareilly News: लंबी दूरी की ट्रेनों में अब भी मारामारी, रोडवेज बसों में घटे यात्री

Sat, 30 Mar 2024 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 30 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
There is still fighting in long distance trains, passengers reduced in roadways buses
बरेली। होली के बाद रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव घटने लगा है पर ट्रेनों में अब भी मारामारी की स्थिति है। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें फुल चल रही हैं। लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में रेलवे होली विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

रेलवे ने बरेली होते हुए 44 होली विशेष ट्रेनों का अलग-अलग तारीखों में संचालन किया है। अभी एक अप्रैल तक बरेली होते हुए 21 विशेष ट्रेनों को और गुजरना है। इसके बाद भी लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। होली के बाद से कामगारों की वापसी हो रही है। इन दिनों जंक्शन पर रोजाना औसतन 16 हजार टिकटों (आरक्षित व अनारक्षित मिलाकर) की बिक्री हो रही है। जंक्शन पर रोजाना औसतन 175 ट्रेनों का ठहराव होता है। इसके बाद भी यात्रियों को गिरते-पड़ते यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पूर्वांचल, बिहार की ओर से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है। वहीं, लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों पर अब यात्रियों का दबाव कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल के बाद लखनऊ-दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों में काफी सीटें खाली हैं। राजधानी एक्सप्रेस एक्सप्रेस में भी सीटें खाली होने के कारण आसानी से कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं। श्रमजीवी, शहीद व जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में 10 अप्रैल तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। 20503 राजधानी एक्सप्रेस में दो, चार और पांच अप्रैल को क्रमवार 27, 115 व 80 सीटें खाली हैं। 22445 वंदे भारत एक्सप्रेस में दो, तीन और पांच अप्रैल को 58, 215 व 292 सीटें खाली हैं। 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस में पांच, आठ और नौ अप्रैल को चेयरकार में सीटें हैं, लेकिन एसी तृतीय श्रेणी में वेटिंग है। 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस में दो, चार, पांच और सात अप्रैल को 880, 1073, 1095, 1090 सीटें खाली हैं। 12429 लखनऊ-दिल्ली एक्सप्रेस में 10 अप्रैल तक वेटिंग है। 12229 लखनऊ मेल में दो अप्रैल से लगातार सीटें खाली होने के कारण कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं।

04085/04086 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णोदेवी-वाराणसी होली विशेष ट्रेन दो अतिरिक्त फेरे लगाएगी। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार यह ट्रेन 31 मार्च और एक अप्रैल को अतिरिक्त फेरे लेगी। ट्रेन के संचालन का समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed