{"_id":"66e8db1c617af7df2b06e174","slug":"there-is-risk-in-startup-but-incubation-center-will-be-helpful-bareilly-news-c-4-lko1018-482876-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्टार्टअप में जोखिम, पर इन्क्यूबेशन सेंटर बनेगा मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्टार्टअप में जोखिम, पर इन्क्यूबेशन सेंटर बनेगा मददगार
विज्ञापन
- नवाचार के जरिये दूसरों को भी उपलब्ध करा सकते हैं रोजगार के अवसर
बरेली। रोजगार के लिए भटकने की जरूरत नहीं, बल्कि नवाचार के जरिये रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करने की जरूरत है। युवाओं की प्रतिभा निखारने का काम इनोवेशन इन्क्यूबेशन सेंटर करेगा। स्टार्टअप से स्वरोजगार के साथ ही दूसरों के लिए भी रोजगार की राह खुलेगी।
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में सोमवार को इनोवेशन इन्क्यूबेशन सेंटर के उद्घाटन के दौरान ये बातें कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम ने कहीं। कहा कि नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की ओर से यह पहल की गई है। विश्वविद्यालय के कार्यकारी निदेशक पार्थ गौतम ने स्टार्टअप की शुरुआत करने की दिशा में विद्यार्थियों के प्रयास को सराहा। उन्होंने युवाओं को नवाचार के साथ यूनिवर्सिटी आने की अपील की। साथ ही, नवाचार को आकार देने में हर संभव मदद का भरोसा दिया।
उद्यमी डीसीएस चेयरमैन राहुल नायडू ने विद्यार्थियों को उद्योग संबंधी नए विचाराें के साथ इनोवेशन इन्क्यूबेशन सेंटर पहुंचने को कहा। आईआईटी दिल्ली के आलोक पांडेय ने भी उपयोगी जानकारी दी। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश गोयल ने बताया कि कोई भी स्टार्टअप शुरू करने के लिए जोखिम उठाने को तैयार रहना चाहिए। बगैर संघर्ष के कोई कारोबार शुरू नहीं होता, पर इन्क्यूबेशन सेंटर इन कठिनाइयों को दूर करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या, कुलसचिव संतोष कुमार, इंडस्ट्री पार्टनरशिप निदेशक ताल्हा खान, सीएसईडी निदेशक जेएनएस श्रीवास्तव, संकायाध्यक्ष में इंजीनिरिंग एवं टेक्नोलॉजी के प्रो. आरके शुक्ला, प्रबंधन के प्रो. मनीष गुप्ता, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के प्रो. पीपी सिंह, कृषि के डॉ. एसएस त्रिपाठी, पत्रकारिता एवं जनसंचार के डॉ. राजेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो