फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is an atmosphere of fear in the film world: Raza Murad

फिल्मी दुनिया में खौफ का है माहौल : रजा मुराद

Sat, 19 Oct 2024 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
There is an atmosphere of fear in the film world: Raza Murad
बरेली। बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेताओं को धमकी के बाद फिल्मी दुनिया में एक खौफ का माहौल है। हर कोई फिक्रमंद है कि अगला नंबर किसका है। यह कहना है फिल्म प्रसिद्ध अभिनेता रजा मुराद का। वह यहां एक होटल में अमर उजाला से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काफी पहले ऐसा माहौल था, उसी में गुलशन कुमार की भी जान गई। बीच में यह सब बंद हो गया था। अब फिर ऐसा हुआ है इससे खौफ के बादल हैं। ऐसे में सुरक्षा देना सरकार का काम बनता है।
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया से जुड़ीं कुछ और बातों पर चर्चा करते हुए रजा मुराद ने कहा कि अब फिल्मों के निर्माण में काफी बदलाव आया है। पहले फिल्में पारिवारिक, प्रेम कहानियों, डाकू की कहानी पर बनती थीं और हीरो पर आधारित होती थीं। बायोपिक्स नहीं बनती थीं। आज के दौर में मेरी काॅम, मिल्खा सिंह, एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों पर फिल्में भी बनी, यह सराहनीय है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कुछ ऐसे निर्माता भी थे जिन्हें फिल्म बनाने की दीवानगी थी। इसमें राज कपूर, महबूब खान, व्ही शांता राम जैसे नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि ये सब लोग फिल्म बनाने का जज्बा रखते थे, बल्कि कहें तो फिल्म बनाना उनका धर्म था। अब फिल्म बनाना व्यवसाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बातचीत में कहा कि उन्हें बरेली से काफी लगाव है। वैसे भी बरेली का नाम प्रियंका चोपड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। वहीं अभिनय कला के क्षेत्र में आने वाले नए लोगों के बारे में कहा कि यह कला कुदरती होती है। अगर खुद में प्रतिभा है तो वह आगे बढ़ेगा वर्ना कोई नहीं पूछता। फिल्म अभिनेता रजा मुराद यहां वाल्मीकि सद्भावना मेले में अपना शो देने आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed