{"_id":"691a39087c2f141d330eebde","slug":"theft-from-five-shops-in-one-night-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105370-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक रात में पांच दुकानों से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक रात में पांच दुकानों से चोरी
विज्ञापन
भोजीपुरा। कस्बे में शनिवार देर रात पांच दुकानों के शटर तोड़कर चोर नकदी चुरा कर ले गए। एक शराब की दुकान व दो घरों के ताले तोड़कर भी चोरी की कोशिश की गई। मामले में पुलिस थाने में पीड़ितों ने शिकायत की है।
ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर देसी शराब की दुकान के सेल्समेन नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार देर रात शराब की दुकान में चोरी की कोशिश की गई। वहां से थोड़ा आगे थाना क्षेत्र के ग्राम अख्तियारपुर निवासी नरपत सिंह का मेडिकल स्टोर है। उनके यहां से चोर शटर के ताले तोड़कर गल्ले में रखे एक हजार रुपये की नकदी ले गए। दियोहरिया निवासी आशीष शर्मा का बरातघर है। वहीं पर उनकी गौरव किराना स्टोर के नाम से दुकान है, जहां से भी 30 हजार रुपये चोर उड़ा ले गए। इसके अलावा चोर आरिफ का प्लाई बोर्ड और हार्डवेयर की दुकान, नोमान की मिठाई की दुकान से एक हजार रुपये, भारत बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए।
सर्विस रोड किनारे स्थित रामबाबू गुप्ता, सुनील कुमार गंगवार के मकान से भी चोरी के प्रयास हुए, लेकिन चोर नाकामयाब रहे। एसएचओ अमित कुमार पांडे ने बताया कि शिकायतों के आधार पर दुकानों में लगे कैमरों से जांच की जा रही है। खुलासे के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
-- -- --