{"_id":"5e0e03568ebc3e87e43311fc","slug":"theft-bareilly-news-bly3903850109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने रेडीमेड गारमेंट्स, देशी शराब की दुकान से लाखों की चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने रेडीमेड गारमेंट्स, देशी शराब की दुकान से लाखों की चोरी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर। शीतलहर और कोहरे का फायदा उठाकर चोर अपने काम में लगातार कामयाब हो रहे हैं। बुधवार रात चोरों ने अलापुर के इस्लामगंज में रेडीमेड गारमेंट की दुकान और देशी शराब की दुकान में हाथ साफ कर दिया। दोनों जगह से चोरों ने करीब चार लाख रुपये का माल समेट लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई हैं। पुलिस जांच कर रही है।
सखानूं के रहने वाले कपड़ा व्यापारी संजीव गुप्ता की इस्लामगंज में जखेली रोड पर रेडीमेड गारमेंट और कपड़े की दुकान है। बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए। रात में कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने जैक लगाकर दुकान का शटर उठा लिया। इसके बाद यहां से नकदी कपड़े आदि समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का माल साफ कर दिया। गुरुवार सुबह को संजीव दुकान पर पहुंचे तब चोरी के बारे में पता लगा। इस दुकान में इसी तरह से मई 2019 में भी चोरी हो चुकी है।
इधर, इस्लामगंज गांव में चोरों ने देशी शराब की दुकान के ताले तोड़कर यहां से नकदी और शराब समेत करीब साठ हजार रुपये का माल साफ कर दिया। चोर यहां से देशी शराब के 560 पौव्वे, पांच हजार नकदी, तन सोलर प्लेट, एक गैस सिलेंडर ले गए। सेल्समैन टूटी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।