{"_id":"5d580e038ebc3e89ea198f0c","slug":"theft-bareilly-news-bly3726433153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राहमपुर और कबूलपुरा मोहल्ले में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राहमपुर और कबूलपुरा मोहल्ले में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में बेखौफ चोरों ने शुक्रवार रात कबूलपुरा और ब्रह्मपुर मोहल्ले में दो घरों को निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते से घरों में घुस गए और नकदी समेत लाखों का सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित मकान मालिकों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी सुमित ग्रोवर पुत्र कल्लू अपनी मां कोमल ग्रोवर के साथ रक्षाबंधन के त्योहार पर बहन के घर लखीमपुर खीरी राखी बंधवाने गए थे। घर पर ताला पड़ा हुआ था। शनिवार को वह घर लौटे। बाहर का ताला खोलकर अंदर घुसे तो वह कमरे का ताला टूटा देखकर और सामान फैला देखकर दंग रह गए। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से 20 हजार रुपये की नकदी, हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, पाजेब समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।
इधर, कबूलपुरा निवासी जुनैद का आरोप है कि शुक्रवार रात कुछ चोर उनके घर में घुस आए। उसके बाद चोर करीब 22 हजार रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण ले गए। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।