{"_id":"6a41d5e9a34fb979c2065a4a","slug":"theft-at-transporter-house-locks-found-on-the-doors-in-bareilly-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रांसपोर्टर के घर से 50 लाख की चोरी, दरवाजे खुले न ताले टूटे, पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रांसपोर्टर के घर से 50 लाख की चोरी, दरवाजे खुले न ताले टूटे, पुलिस हैरान
Mon, 29 Jun 2026 07:52 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:52 AM IST
सार
बरेली में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमनगर इलाके में एक ट्रांसपोर्टर के घर से 50 लाख की चोरी हो गई। हैरत की बात यह है कि कमरों के दरवाजों पर ताले लगे मिले।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर के घर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : पुलिस विभाग
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर इलाके के प्रियदर्शनी नगर में ट्रांसपोर्टर अर्पित अग्रवाल के घर से करीब 50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गए। घटना तब हुई जब ट्रांसपोर्टर का परिवार मनाली गया था, जबकि उनके माता-पिता भूतल के हिस्से में रह रहे थे। घर लौटे ट्रांसपोर्टर को ताले भी लगे मिले। इससे पुलिस हैरान है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर अर्पित अग्रवाल ने थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को बताया कि वह अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ 21 जून को मनाली घूमने गए थे। इस दौरान उनके पिता अरविंद अग्रवाल और मां घर में भूतल पर रह रहे थे। शनिवार रात वे घर लौटे और ऊपर की मंजिल में बने उस हिस्से में पहुंचे जहां वे रह रहे थे। वहां ताला खोलकर वह अंदर गए तो पता लगा कि घर में चोरी हो चुकी है। चोरों ने ऊपर के बंद कमरों को निशाना बनाया। उन्होंने अलमारी खोलकर केवल कीमती जेवर और नकदी चुराई। बाकी आभूषण और सामान वहीं छोड़ दिया।
विज्ञापन
अर्पित अग्रवाल ने जानकारी दी तो प्रेमनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। बिना ताला तोड़े, सीसीटीवी से बचते हुए और बुजुर्ग दंपती की मौजूदगी में चोरी होना घटनाक्रम को और संदिग्ध बना रहा है। फिलहाल पुलिस ने पड़ोसियों के कैमरों का डीवीआर ले लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
एक-दूसरे से पुलिस के जरिये बात कर रहीं सास-बहू
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने भी घटनास्थल पर जाकर परिवार से पूछताछ की। यहां अर्पित की पत्नी ने बताया कि उनके कमरों की एक-एक चाबी नीचे रह रहे उनके सास ससुर के पास भी रहती है। सीओ ने जब सास से बात की तो उन्होंने बेटे बहू के कमरों की चाबी अपने पास होने से इन्कार किया।
कहा कि वे लोग चाबी साथ लेकर गए थे। ऐसे में चोरी को लेकर स्थिति संदिग्ध बन गई है। महिला पुलिस ने सास बहू से बात की तो पता लगा कि दोनों में बहुत वैचारिक मतभेद हैं और कई साल से एक-दूसरे से बात नहीं करती हैं। इस घटनाक्रम में भी दोनों ने पुलिस के जरिये ही एकदूसरे से सवाल दागे।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। हालांकि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन बिना ताले तोड़े इतनी बड़ी चोरी होना गले नहीं उतर रहा। सास और बहू के मतभेद से भी मामला उलझ रहा है। परिवार के लोगों से पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।