{"_id":"5d659ca78ebc3e93c418953f","slug":"theatre-fertival-bareilly-news-bly373882787","type":"story","status":"publish","title_hn":"थिएटर जगत की पोल खोलता है नाटक ‘लागी छूटे न’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थिएटर जगत की पोल खोलता है नाटक ‘लागी छूटे न’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सामाजिक कुरीतियों, सरकार और व्यवस्था पर चोट करने वाले नाट्य कलाकारों ने अपने ही नाट्य जगत की पोल खोलते हुए गहरा कटाक्ष किया। यह साहस दिल्ली की नाट्य संस्था रंग विशारद थिएटर क्लब ने ‘लागी छूटे न’ नाटक के माध्यम से किया।
यह नाटक यहां विंडरमेयर में चल रहे मिनी थिएटर फेस्ट में मंचित किया गया। राजस्थान की नाट्यकर्मी संगीता भटनागर के लिखे नाटक ‘लागी छूटे न’ का निर्देशन वीना शर्मा ने किया। यह नाटक महिला रंगकर्मी के इर्द गिर्द घूमता है, जिसमें नाट्य जगत में खुद को स्थापित करने के लिए महिला के संघर्ष को दिखाया गया है। इसमें शोषण से बचते, बुरी नजरों और विरोध का सामना करते हुए अपने सफर को जारी रखने की कहानी है। इसी के बहाने यह नाट्य संस्थाओं को मिलने वाले अनुदान को लेकर सरकारी व्यवस्था पर भी प्रहार करता है। साथ ही, यह संदेश देता है कि नाट्य जगत में सभी खराब नहीं होते, बहुत लोग अच्छे भी हैं। जिनकी बदौलत नाट्य जगत की साख बनी हुई है और फल फूल रहा है।
अंत में डॉ. बृजेश्वर सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डॉ. गरिमा सिंह ने बताया कि फेस्ट दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस कड़ी में विंडरमेयर की टीम बुधवार को ‘लॉटरी’ और अंतिम दिन 28 अगस्त को ‘दिल्लगी’ नाटक का मंचन करेगी।
विज्ञापन
इफ्को ने दिया ई-रिक्शा एंबुलेंस
बरेली। मिनी थिएटर फेस्ट में विंडरमेयर आए इफ्को के अधिकारियों ने कंपनी की ओर से दया दृष्टि चैरेटेबल ट्रस्ट को ई-रिक्शा एंबुलेंस भेंट किया है। इसकी चाबी इफ्को दिल्ली के टेक्निकल डायरेक्टर एके सिंह, बरेली के सीनियर जीएम आईसी झा ने ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. बृजेश्वर और सीईओ डॉ. गरिमा सिंह को सौंपी। इस दौरान इफ्को फूलपुर के सीनियर जीएम मुहम्मद मसूद, काकोल के जीएम आरबी तिपालिया और आंवला आफीसर्स एसोसिएशन के राम सिंह, सीबी यादव आदि भी मौजूद रहे।