{"_id":"6a8750d8661793ed94000e88","slug":"the-young-mans-leg-and-his-aunts-hand-landed-12-meters-away-bareilly-news-c-4-bly1015-950291-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 12 मीटर दूर गिरा युवक का पैर और मौसी का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 12 मीटर दूर गिरा युवक का पैर और मौसी का हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नैनीताल हाईवे पर हुआ हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर दोनों मांस के लोथड़े दूर तक फैल गए। देव का एक पैर कटकर अलग हो गया और करीब 12 मीटर दूर जा गिरा। नीलम का एक हाथ शरीर से काफी दूर पड़ा था। नीलम का चेहरा भी पूरी तरह कुचल गया। टूटा हेलमेट और चप्पलें बिखरी थीं। पोस्टमाॅर्टम टीम के सामने अवशेष ही लाए जा सके। यह दृश्य देखकर राहगीर व दोपहिया वाहन सवार सिहर गए। कुछ लोगों ने घटनास्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो वायरल हो गया।
पुलिस देर रात तक वाहन के अज्ञात होने की बात कह रही थी, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी। ट्रक की गति इतनी तेज थी कि उसने बाइक को घसीटते हुए दोनों को कुचल दिया। भारी भीड़ और मांस पड़ा होने की वजह से कुछ देर तक हाईवे पर जाम भी लगा, जिसे पुलिस ने खुलवा दिया। शाम को पोस्टमाॅर्टम कराकर शव परिवारों के सुपुर्द कर दिए गए।
बीबीए का छात्र था देव, मौसी की हैं दो बेटियां
देव पटेल लोटस कॉलेज में बीबीए का छात्र था। घटना के बाद मोर्चरी पहुंचे परिवार के लोग व देव के साथी उसके व्यवहार को लेकर बातें कर रहे थे। देव के पिता प्रधान वीरपाल सिंह ने बताया कि देव उनका बड़ा बेटा था और पढ़ाई में तेज था। उनका व साढ़ू का एक-एक मकान डोहरा रोड पर भी है। यहीं से वह अपनी मौसी को दवा दिलाने भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज ले गया था। नीलम के पति सुरेंद्र पटेल ने बताया कि उनकी नौ और दस साल की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
पिता बोले- चौराहे पर बने ओवरब्रिज
पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे ग्राम प्रशासक वीरपाल सिंह ने जवान बेटे की मौत पर अफसोस जताया। उन्होंने बताया कि फोन कॉल पर ही दुर्घटना की खबर आई थी। जब तक वह पहुंचे, तब तक दोनों शवों को जिला अस्पताल लाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि बड़ा बाइपास पर ट्रक बेलगाम होकर दौड़ते हैं। लालपुर की मुख्य क्रासिंग पर कई बड़े हादसे हो चुके हैं। कायदे में यहां ओवरब्रिज बनना चाहिए जिससे भारी वाहनों को निकाला जा सके और रोज ऐसे हादसे न हों। अगर ऐसा पहले से होता तो उनके बेटे की जान नहीं जाती।