{"_id":"643db882f6b82953d308fbd7","slug":"the-young-man-left-for-badaun-from-delhi-with-four-friends-bareilly-news-c-4-1-129272-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार दोस्तों संग दिल्ली से बदायूं के लिए निकला था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार दोस्तों संग दिल्ली से बदायूं के लिए निकला था युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में हत्या के बाद फेंके गए युवक के शव की दूसरे दिन शिनाख्त हो गई। युवक मूलरूप से रायबरेली जिले का रहने वाला था और वह दिल्ली में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। शनिवार को वह चार दोस्तों के साथ बदायूं जाने की कहकर निकला था। उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया। दिल्ली पुलिस के साथ पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि दिल्ली में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। अब आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस करेगी।
रविवार की सुबह मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर के जंगल में युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। घुटने भी छिले हुए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि शव को घसीटकर फेंका गया है। पुलिस ने समीपवर्ती जिलों के थानों को शव के फोटो भेजने के साथ ही सोशल साइट्स पर शेयर किए। सोमवार को दिल्ली पुलिस के साथ कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त 26 वर्षीय अरविंद निवासी गांव चंदेल नगर थाना लालगंज जिला रायबरेली के रूप में की गई।
भाई देवेंद्र ने बताया कि अरविंद दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में भूड़पुर इलाके में ट्रांसपोर्ट कंपनी पर काम करता था। शनिवार को वह बदायूं के ही चार युवकों के साथ वहां से यहां आने की कहकर निकला था। रविवार तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी गुमशुदगी दिल्ली के थाना अलीपुर में दर्ज कराई गई। दिल्ली पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। चूंकि गुमशुदगी दिल्ली में दर्ज थी, इसलिए मुजरिया पुलिस ने यहां पर की गई कार्रवाई दिल्ली पुलिस को बताई तो तय हुआ कि आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ही करेगी। इसके बाद मृतक के परिजन उसका शव दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
शनिवार की रात से ही बंद हो गया था अरविंद का मोबाइल
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे देवेंद्र ने बताया कि जिन लोगों के साथ अरविंद दिल्ली से यहां आया था, उनके गांव का पता उसे नहीं मालूम है। देवेंद्र ने बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे से उसका मोबाइल बंद हो गया था। इससे पहले उससे बात हुई तो उसने बताया था कि वह चार दोस्तों के साथ बदायूं जा रहा है। देवेंद्र के मुताबिक जो युवक उसको साथ लेकर आए थे, उन्होंने ही हत्या कर शव फेंका है।
.
युवक की दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज थी। इस वजह से दिल्ली पुलिस ही उसमें आगे की कार्रवाई करेगी। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस से जो भी जानकारी मांगी थी, वह मुहैया करा दी गई है। - अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी