{"_id":"5f0f61c18ebc3e63ba635bc1","slug":"the-work-towards-kalibari-was-not-completed-and-the-road-dug-towards-the-municipal-corporation-bareilly-news-bly4127973114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीबाड़ी की तरफ काम पूरा नहीं किया और नगर निगम की ओर खोद दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीबाड़ी की तरफ काम पूरा नहीं किया और नगर निगम की ओर खोद दी सड़क
विज्ञापन
कालीबाड़ी में खुदी पड़ी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सीवर लाइन बिछाने में अव्यवस्था की वजह से पब्लिक झेल रही दिक्कत
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज से कालीबाड़ी के बीच सीवर लाइन का काम पूरा किए बगैर ही जल निगम ने नगर निगम के पास सड़क पर खुदाई शुरू कर दी है। इससे ट्रैफिक को लेकर दुश्वारी और बढ़ गई। इधर श्यामगंज चौराहे पर पास भी सड़क की खुदाई के बाद मिट्टी का पटान कर ऐसी ही छोड़े जाने से कीचड़ और दलदल लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ये हाल तब है जब डीएम कह चुके हैं कि एक जगह का काम पूरा होने के बाद ही दूसरी जगह सड़क खोदी जाए।
श्यामगंज चौराहे से कालीबाड़ी की ओर सड़क की खुदाई करके सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इससे पहले श्यामगंज चौराहे के पास भी कई मीटर रोड खोदकर सीवर लाइन डाली गई। जल निगम ने सड़क पर मिट्टी का पटान कराकर ऐसी ही छोड़ दिया है। मिट्टी के धंसने और बारिश में उसके दलदल में तब्दील हो जाने से वाहनों के फंसने और पलटने का खतरा बना हुआ है। अब चौराहे से कालीबाड़ी के बीच भी सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए भी सड़क कई मीटर खोदी जा रही है। यहां खतरा यह है कि खोदे गए गहरे गड्ढे के पास से ही ट्रैफिक भी गुजर रहा है। रोड सेफ्टी को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां अभी काफी काम बाकी है कि इस बीच नगर निगम के पास भी रोड की खुदाई शुरू कर दी गई है। इससे ट्रैफिक जाम ने पब्लिक की मुश्किल और बढ़ा दी है।

चौपुला पर अयूब खां की ओर फिलहाल रोका काम
चौपुला पर ओवरब्रिज बनाने के लिए चौकी चौराहा और किला के बाद अब अयूब खां की ओर भी सड़क की खुदाई का काम तेज किया गया था। तीनों ही मुख्य सड़कों पर पुल का निर्माण होने से लोगों की समस्या बढ़ रही है। बारिश में यहां हादसे का खतरा भी बढ़ रहा है। हालांकि सेतु निगम ने मंगलवार से अयूब खां की ओर खुदाई शुरू कराकर एक ओर का ट्रैफिक बंद कर दिया है मगर बुधवार को इस साइड में फिलहाल काम को रोक दिया गया है।
विज्ञापन