फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The wife 's body was found hanging on a noose Home Guard

फंदे पर लटकी मिली होमगार्ड की पत्नी की लाश

Fri, 06 Nov 2015 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 06 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
The wife 's body was found hanging on a noose Home Guard
बरेली। विवाहित होमगार्ड जवान की दूसरी पत्नी का शव बाथरूम के अंदर उसके ही दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुदकुशी की ओर ही इशारा कर रही है। आरोपी होमगार्ड ने कहा कि बच्चे के रोने पर डांट दिया था। उसी से नाराज होकर उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। उधर, युवती की मां ने होमगार्ड पर बड़ी बहन से बात करने पर युवती की हत्या करने का आरोप होमगार्ड पर लगाया है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के नकटिया में रहने वाला दिनेश कुमार कंपनी नंबर दस में होमगार्ड जवान है। डेढ़ साल पहले दिनेश का पत्नी से विवाद हो गया था और तब से वह पत्नी से अलग रह रहा था। तभी से उसके साथ बिथरीचैनपुर की विवाहित युवती 30 वर्षीय अर्चना रह रही थी। इस दौरान उन्होंने मंदिर में शादी भी कर ली। अर्चना सिंगर थी और अपने एक बच्चे को पति के पास छोड़ आई थी, दूसरा बच्चा अपने साथ रखे हुए थी। होमगार्ड जवान से भी उसका एक बच्चा हुआ, जो इस समय करीब तीन माह का है। बृहस्पतिवार सुबह होमगार्ड ने चौकी नकटिया पर सूचना दी कि उसकी पत्नी अर्चना ने बाथरूम में खूंटी से फंदा बांधकर उस पर लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम में अर्चना की मौत हैैंगिंग से होना पाया गया। चौकी इंचार्ज नकटिया केजी शर्मा ने बताया कि अर्चना ने फंदे पर लटककर खुदकुशी की है। खुदकुशी की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मां बोली, बड़ी बहन से बात करने पर मार दिया मेरी बेटी को
अर्चना की मौत की सूचना पाकर सुभाषनगर के शांति विहार निवासी बैंक कर्मी कमल किशोर और उनकी पत्नी आशा शर्मा नकटिया चौकी पहुंच गए। आशा ने बताया कि होमगार्ड दिनेश से डेढ़ साल पहले उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी। जिससे तीन माह का बच्चा भी हुआ। आशा का कहना है कि मुंबई में रहने वाली उसकी बड़ी बेटी वंदना से अर्चना बात करती थी, जिस पर होमगार्ड बुरा मानता था। बुधवार को भी अर्चना ने वंदना से बात की। आरोप है कि इसी से नाराज होकर होमगार्ड ने उसकी बेटी की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। आशा का आरोप है कि कई बार होमगार्ड ने उन्हें भी गालियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
बच्चे के रोने पर मैंने डांट दिया था अर्चना को
दिनेश का कहना है कि रात में बच्चा रो रहा था। इसी पर उसने अर्चना को डांट दिया। वह तो सो गया, लेकिन अर्चना ने बाथरूम में जाकर अपने ही दुपट्टे के फंदे पर लटकर कर खुदकुशी कर ली। जब वह बाथरूम में गया तो अर्चना फंदे पर लटकी थी तो उसने सांस होना मानकर उसको उतारकर बेड पर रखा, लेकिन अर्चना की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

0
गाना गाना न छोड़ने पर हुआ था पहले पति से तकरार
अर्चना की शादी वर्ष 2006 में बिथरीचैनपुर के गांव रम्पुरामाफी निवासी एक युवक से हुई थी। अर्चना जागरण पार्टी आदि में गाना गाती थी, जिसका युवक ऐतराज करता था और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी कारण दोनों अलग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed