फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The weather will be happy for a few days

कुछ दिन और खुशगवार रहेगा मौसम

Tue, 07 Jul 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
The weather will be happy for a few days
बरेली के किला छावनी क्षेत्र में भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी, छाये रहेंगे बादल, हल्की-मध्यम बारिश भी होगी

विज्ञापन
बरेली। गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए सोमवार का दिन काफी राहत भरा रहा। पहले सुबह और फिर दोपहर को झमाझम बारिश होने के साथ दिन भर घने बादल छाये रहने और तेज हवा चलने से तापमान नीचे आ गया। मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक रविवार सुबह हुई बारिश होने के बाद दोपहर को भी बारिश के आसार थे लेकिन निम्न वायुदाब क्षेत्र न बनने से वातावरण अनुकूल नहीं बन पाया। देर रात हवाओं की दिशा बदलने की वजह से सोमवार सुबह हल्की और फिर दोपहर को आधा घंटा अच्छी बारिश हुई। दिन भर में 11 मिली बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत दी। डॉ. गुप्ता के मुताबिक अगर अनुकूल माहौल रहा तो बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 76 से 91 फीसद दर्ज हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed