फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The water level of Ramganga increased, fields filled with flood water

Bareilly News: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, खेतों में भरा बाढ़ का पानी

Sat, 10 Aug 2024 07:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 10 Aug 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ramganga increased, fields filled with flood water
अलीगंज। रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में खेतों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। खेत जलमग्न होने से अब फसल खराब होने का अंदेशा बना हुआ है। इन गांवों की ज्यादातर किसानों की अधिकांश फसल पहले ही चौपट हो चुकी है। अब बची हुई फसल पर भी खतरा है।
विज्ञापन

सूदनपुर निवासी शैलेंद्र सिंह, राना सिंह आदि किसानों ने बताया कि रामगंगा नदी की बाढ़ से आसपास के गांवों के लिए बनाया गया तटबंध कुछ समय पहले जित्तौर, श्यामपुर गांव के पास क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी मरम्मत आज तक नहीं कराई गई है। इस वजह से जलस्तर बढ़ते ही पानी खेतों तक पहुंच जाता है। कुछ दिन पहले ही आई बाढ़ ने किसानों की हजारों बीघा फसल चौपट कर दी थी। बाकी बची फसलों पर अब खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह का कहना है कि ढाई सौ बीघा में धान की फसल लगाई थी। बीते दिनों आई बाढ़ में धान की फसल बर्बाद हो गई। जलस्तर बढ़ने से अब फिर बाढ़ का पानी खेतों तक पहुंच गया है। फसल बर्बाद होने से अब लागत निकलनी मुश्किल है। उन्होंने जल्द से जल्द तटबंध की मरम्मत करने की मांग की ताकि किसानों को बाढ़ से बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed