{"_id":"66d8ff3393932f104b016524","slug":"the-watchman-guarding-the-yard-was-shot-bareilly-news-c-4-bly1015-474307-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यार्ड की रखवाली कर रहे चौकीदार को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यार्ड की रखवाली कर रहे चौकीदार को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार दो आरोपी फरार, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के यार्ड के चौकीदार को कार सवार दो बदमाशों ने बुधवार सुबह गोली मार दी। गोली चौकीदार के कंधे को छूते हुए निकल गई। यार्ड मालिक राजीव श्रीवास्तव ने दो अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एयरफोर्स स्टेशन के पास फाइनेंस कंपनी का यार्ड है। यहां चावड़ निवासी शेर सिंह (34) चौकीदारी करते हैं। मंगलवार रात वह बाहरी हिस्से में सो रहे थे। कार से आए दो युवकों ने शेर सिंह पर फायर कर दिया। गोली शेर सिंह के कंधे को छूते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने शेर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सीसीटीवी फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान में पुलिस जुट गई है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। अमर उजाला ब्यूरो
-- -- -
दो अज्ञात आरोपियों पर हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा। - अनीता चौहान, सीओ तृतीय