फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   when leaders came together accused Suresh Pradhan surrendered to police in bareilly

Bareilly News: स्थानीय बनाम बाहरी में तब्दील हुई कटरी की जंग, नेता संग आए तो सुरेश प्रधान ने किया सरेंडर

Mon, 16 Jan 2023 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2023 09:00 AM IST
सार

कटरी तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान की गिरफ्तारी न होने से पुलिस दबाव में थी। उधर, सुरेध प्रधान भी सरेंडर करने की तैयारी में जुटा है। सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं का साथ मिला तो उसके आत्मसमर्पण का रास्ता तय हो सका। 

विज्ञापन
when leaders came together accused Suresh Pradhan surrendered to police in bareilly
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना का हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान को मुरादाबाद से बरेली लाने का रास्ता सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ नेताओं की नरमी से तय हो सका। प्रधान के करीबी पूर्व विधायक शुरू से उसकी पैरवी कर रहे थे। स्थानीय बनाम बाहरी मुद्दे पर उनके प्रयास से दूसरे नेताओं का भी साथ मिला तो सरेंडर का रास्ता तैयार हुआ।
विज्ञापन


कटरी तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान की गिरफ्तारी न होने से पुलिस दबाव में थी। मौजूदा माहौल में आम अपराधी होता तो पुलिस एनकाउंटर करने की सोचती। इस मामले में आरोपी के सियासी रसूख और घायल होने की वजह से पुलिस कार्रवाई से ठिठक रही थी। हालांकि घर पर बुलडोजर चलाने का डर दिखाया गया तो प्रधान पक्ष सहम गया। मामले में कुछ सजातीय नेता प्रधान पक्ष की ढाल बनते नजर आए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने की थी पैरवी 

इस बीच प्रधान के करीबी रहे सत्तापक्ष से जुड़े एक पूर्व विधायक भी उसे सकुशल बरेली लाने में जुट गए। उन्होंने प्रयास किया पर कोई बड़ा नेता उसकी पैरवी के लिए तैयार नहीं हुआ। तब पूर्व विधायक ने तर्क दिया कि अपने खेतों की देखभाल के दौरान सुरेश पर हमला किया गया है। दूध का धुला तो कोई नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

र्व विधायक ने कहा कि सुरेश प्रधान स्थानीय और असरदार है तो उसकी मदद क्यों न की जाए। सूत्र बताते हैं कि स्थानीय बनाम बाहरी मुद्दे पर नेताओं का रुख नरम पड़ा और सुरेश को बरेली लाया गया। सुरेश के आने से पहले तमाम सजातीय नेता अस्पताल पहुंच गए थे कि कहीं पुलिस वादाखिलाफी न कर दे। मामला मीडिया की जानकारी में आने के बाद ही वे वहां से हटे।

इसी अस्पताल में आने को की थी कॉल

घटना के बाद सुरेश प्रधान को इसी अस्पताल में भर्ती कराने लाया जा रहा था, जहां वह अब भर्ती हुआ है। घायल प्रधान को उसके गुर्गे पहले स्टीमर से रायहंसपुर लाए थे। वहां से कार में लिटाने के बाद अस्पताल प्रशासन से जुड़े शख्स को कॉल कर घायल को भर्ती कराने की बात बताई। अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरी तैयारी भी स्टाफ ने कर ली। 

इस बीच मास्टमाइंड प्रधान ने प्लान बदल दिया। उसे लग रहा था कि बरेली में भर्ती होते ही पुलिस अगले दिन जेल भेज देगी। इसलिए उसने मुरादाबाद के अस्पताल में जाने का फैसला लिया। वहां उसके सिर में टांके लगाए गए। हाथ में फ्रैक्चर था, जिस पर एक्सरे के बाद प्लास्टर चढ़ाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रधान पक्ष ने बरेली कूच कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed