फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The visible effect of work from home

Bareilly News: वर्क फ्रॉम होम का दिखा असर

Sun, 17 May 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The visible effect of work from home
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को वर्क फ्रॉम होम के चलते सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासनिक भवन, डीओआर, आरआईएफ समेत अन्य विभाग बंद रहे। कुछ विभागों में पठन-पाठन ऑनलाइन तो कुछ में ऑफलाइन जारी रहा। अलग-अलग महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों को लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने दिनभर फोन कॉल के जरिये विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

अब उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के महामंत्री टीएस चौहान ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर इस व्यवस्था को लागू करने की बात कही है। संघ ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य से इन निर्देशों को लागू करने और सप्ताह में एक दिन साइकिल एवं ई-वाहन दिवस मनाने की अपील की है। कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने, अनावश्यक विद्युत उपयोग पर नियंत्रण सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। इन प्रयासों से ईंधन संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

महासंघ ने एसी का सीमित उपयोग करने, खाली कक्षों और कार्यालयों में लाइटों को बंद रखने, विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने, रूफटॉप सोलर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बसों में किराया बढ़ाने की तैयारी में परिवहन निगम
बरेली। डीजल की कीमत में वृद्धि से परिवहन निगम पर भार बढ़ गया है। अब निगम ने किराये में वृद्धि की तैयारी शुरू कर दी है। आकलन किया जा रहा है। अगले सप्ताह में बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया जाएगा।
परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के बेड़ में 750 से ज्यादा बसें हैं। शुक्रवार को ही बसाें के फेरों में कटौती की गई थी। अब किराया वृद्धि की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय से आदेश मिलने का इंतजार है। जिस हिसाब से डीजल की कीमत बढ़ी है, उसके अनुसार 250 किलोमीटर के रूट पर किराये में 15 से 20 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मुख्यालय से आदेश आने का इंतजार है। डीजल खर्च में कटौती शुरू कर दी गई है।

प्रवर्तन दल की दो गाड़ियां सरेंडर

बरेली। रोडवेज ने डीजल में बचत के लिए प्रवर्तन की दो गाड़ियों को सरेंडर कर दिया है। अब परिक्षेत्र के चारों डिपो के रूटों पर दो गाड़ियों के जरिये ही प्रवर्तन टीमें रोडवेज बसों की चेकिंग करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed