फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The university has forwarded the examination forms of Bareilly College

Bareilly News: विश्वविद्यालय ने अग्रसारित कर दिए बरेली कॉलेज के परीक्षा फॉर्म

Tue, 12 Mar 2024 12:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 12 Mar 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
The university has forwarded the examination forms of Bareilly College
बरेली। बरेली कॉलेज के साइबर कैफे से परीक्षा फार्म अग्रसारित किए जाने और छात्रों को फर्जी रसीद थमाकर फीस हड़पने के प्रकरण का अब तक पुलिस और जांच समिति खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं इसी बीच सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से बिना कॉलेज को सूचित किए फॉर्म अग्रसारित करने का केस भी सामने आ गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि कुछ ऐसे परीक्षा आवेदन पत्र सामने आए हैं, जिन्हें रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से अग्रसारित किया गया है। इस संबंध में कॉलेज को सूचना नहीं दी गई। जानकारी होने पर उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से फोन पर आपत्ति जताई है। वहीं विवि अधिकारियों ने तर्क दिया है कि अंतिम तिथि होने के कारण एक छात्र का फार्म अग्रसारित किया गया था। बाकी कोई फार्म अग्रसारित नहीं किया गया।
विज्ञापन

वहीं, कॉलेज में फर्जी रसीदें काटने वाला छात्र चार मार्च को पकड़ा गया था, लेकिन उसके बाद से जांच समिति और पुलिस कार्रवाई दोनों में ही तेजी नहीं आ सकी है। पुलिस पकड़े गए छात्र के बयान के आधार पर कैफे संचालक निखिल को नहीं पकड़ सकी है। कॉलेज प्रशासन भी स्पष्ट नहीं कर सका है कि कितने फॉर्म अग्रसारित हुए? माना जा रहा है कि निखिल की पैरवी में कुछ लोग लगे हैं। इसी कारण पुलिस मामले में पूछताछ तक नहीं कर सकी है। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक की परीक्षा तिथि बढ़ने के कारण कॉलेज की समिति भी अग्रसारित फार्मों का सटीक मिलान नहीं कर पाई है। ऐसे में प्राचार्य ने समिति से 16 मार्च तक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉलेज को वित्तीय नुकसान पहुंचाने वाले को जल्द पकड़ा जाएगा। वेबसाइट पर आईपी एड्रेस के माध्यम से जांच कराई जाएगी कि कहां से फॉर्म अग्रसारित किए गए। उसी को कॉलेज आरोपी बनाएगा। साथ ही प्रत्येक फॉर्म की जांच की जा रही है। अभी कितने फॉर्म बाहर से अग्रसारित हुए हैं, इसका आंकड़ा स्पष्ट नहीं हो सका है। -प्रो. ओपी राय, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed