फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The truck caught fire after breaking the railing of the bridge and falling into the river, the driver died

Bareilly News: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरने के बाद ट्रक में आग लगी, चालक की मौत

Fri, 12 May 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 May 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
The truck caught fire after breaking the railing of the bridge and falling into the river, the driver died
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे बरेली से रामपुर की ओर जा रहा मक्का भरा ट्रक भाखड़ा नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। ट्रक में आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर किसी तरह काबू पाया। ट्रक पर लिखे नंबर के जरिये चालक की पहचान की गई है।
विज्ञापन

ट्रक बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर धनेटा रेल क्रॉसिंग से आगे भाखड़ा नदी के पुल से गुजर रहा था। तेज रफ्तार ट्रक का अचानक अगला टायर फट गया। इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित ट्रक भाखड़ा नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। राहगीरों की सूचना पर मीरगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू के बाद चालक का शव निकाला गया। शव काफी जल चुका था। पुलिस ने ट्रक पर लिखे मोबाइल नंबरों पर कॉल की तो ट्रक स्वामी से बात हुई। ट्रक स्वामी ने चालक का नाम गुरु साहब सिंह निवासी कडेरी फार्म सकारा जिला हरदोई बताया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरे ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका था। ट्रक स्वामी ने फरजान नाम के दूसरे चालक को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed