{"_id":"12575f75ab3527d7a0bc66a9c7e7bca0","slug":"the-third-eye-is-the-frontline-state-processions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख से होगी जुलूसों की निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख से होगी जुलूसों की निगहबानी
बरेली
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। शनिवार को मोहर्रम पर पुलिस - प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से तख्त और ताजियों के जुलूस की निगहबानी होगी और उन्हें कर्बला तक पहुंचाया जाएगा। संवेदनशील स्थलों पर पिकेट अलग से लगाई गई है। शुक्रवार को रात भर तख्त और ताजियों की जियारत के बाद शनिवार को जुलूस कर्बला पहुंचेंगें और दफन किए जाएंगे।
यहां रहेगी सीसी टीवी कैमरे की नजर
कालीबाड़ी , शहामतगंज चौराहा, मठ की चौकी,चौकी चौराहा पर सीसीटीवी कैमरा होगा। इनके अलावा शहर में और भी कई स्थानों पर पुलिस ने जुलूसों की निगरानी के लिए वीडियो कैमरों की व्यवस्था की गई है।
पुलिस पिकेट
कालीबाड़ी, शहामतगंज, मठ की चौकी, शाहबाद, बानखाना के अलावा पुराना शहर के नवादा शेखान, मीरा की पेंठ, सहसवानी टोला, बुखारपुरा, कोट, चक महमूद, कांकर टोला, शाहदाना इलाकों के जुलूस शाहदाना, चौपुला चौराहा पर अलग से पुलिस पिकेट की लगाई गई है। यहां सादे कपड़ों में भी महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस
जुलूसों की सुरक्षा के लिए 250 पुलिस कर्मी, 600 होमगार्ड, 125 दरोगा, 25 इंस्पेक्टर, 60 एचसीपी, 50 महिला सिपाहयों के अलावा चीता मोबाइल, पीएसी और आरएएफ को भी लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक अपने इलाकों में भ्रमण करेंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारियों को भी दिनभर मूवमेंट में रहने को कहा गया है।
प्रवेश नहीं कर पाएंगे बड़े वाहन
बरेली। शनिवार को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ये रोक शनिवार सुबह आठ बजे से जुलूस समाप्ति तक रहेगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
रूट डायवर्जन
- मिनी बाईपास की ओर से कोई बस, ऑटो, टेंपो, मैक्स आदि भारी वाहन चौपुला की ओर नहीं आएगा।
-चौकी चौराहा एवं चौपुला की ओर से कोई भारी वाहन दूल्हे मियां की मजार, मिनी बाईपास की ओर नहीं जाएगा।
- शहामतगंज चौराहे से काली बाड़ी, अयूब खां होते हुए चौपुला चौराहे की ओर कोई वाहन नहीं आएगा।
- बरेली से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस पुराना बस स्टैंड से अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, सेटेलाइट, बड़ा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
- दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाईपास से इज्जतनगर, पीलीभीत बाईपास, सेटेलाइट, चौकी चौराहा होते हुए पुराना बस स्टैंड आएंगी।
- बदायूं रोड पर चीनी मिल सुभाषनगर से कोई बस, जीप, टेंपो चौपुला की तरफ नहीं आएगा।
‘जुलूसों की किसी ने भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई कर दी जाएगी।’ समीर सौरभ एसपी सिटी
करबला तक पहुंचेंगे डेढ़ सौ से ज्यादा जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। यौमे आशुरा (दसवीं मोहर्रम) को शहर में लगभग डेढ़ सौ जुलूस शहर की सड़कों पर होंगे। जो आगे पीछे बाकरगंज स्थित करबला पहुंचेंगे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा कुछ आपस के शहरी गांव से अलग-अलग तख्त ताजिये और छड़ों के जुलूस निकाले जाएंगे।
शहर का सबसे बड़ा जुलूस खानकाह नियजिया का होगा। इसमें दस से ज्यादा तख्तो ताजिये शामिल होंगे। जो ख्वाजाकुतुब से बिहारीपुर, मलूकपुर, जसोली, श्यमभूमि क्रासिंग आदि मार्गों से होता हुआ करबला पहुंचेगा। किला क्षेत्र के जसोली, जखीरा, मलूकपुर, रेती, दर्जी चौक, इंग्लिशगंज के जुलूस यह सीधे सिटी रोड होकर करबला पहुंचेंगे। जबकि तथा शाहबाद, बृहमपुरा, आजमनगर, बांसमंडी आदि के तख्तो ताजिये अय्यूब खां चौराहा, चौपुला से सिटी रोड होकर जाएंगे। बानखाना इज्जतनगर इलाके जुलूस सीधे मार्ग द्वारा सिटी होकर गुजरेंगे। इसके अलावा पुराना शहर के नवादा शेखान, मीरा की पेंठ, सहसवानी टोला, बुखारपुरा, कोट, चक महमूद, कांकर टोला, शाहदाना, सूफी टोला, कटरा चांद खां इलाकों के जुलूस शाहदाना, शहामत गंज, कालीबाड़ी, चैपुला रोड़, सिटी रोड के रास्ते करबला पहुंचेंगे। काला इमामबाड़ा से निकलने वाला शियाओं का जुलूस भी बड़ा होगा। छीपीटोला स्थित काला इमामबाड़ा से शियाओं का जुलूस किला क्रासिंग से रामपुर रोड होता हुआ स्वालेहनगर स्थित करबला पहुंचेगा।