{"_id":"68aa2f1685cda448ac03784b","slug":"the-thieves-ran-away-with-three-gold-rings-from-a-jewelers-shop-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2460-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सराफ की दुकान से टप्पेबाज तीन सोने की अंगूठी लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सराफ की दुकान से टप्पेबाज तीन सोने की अंगूठी लेकर भागे
विज्ञापन
मीरगंज। शीशगढ़ कस्बे के मोहल्ला पड़ाव स्थित शमा ज्वेलर्स की दुकान से एक टप्पेबाज तीन सोने की अंगूठी लेकर शनिवार को भाग गया। थाने में घटना की तहरीर दी गई है।
मोहल्ला पड़ाव में शमा ज्वेलर्स नाम से नसीर अहमद की सराफ की दुकान है। दुकान के बराबर में ही शफीक अहमद की कपड़े की दुकान है। शनिवार को सफीक अहमद की दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और तीन कपड़े देखे। कपड़ा व्यापारी से उक्त व्यक्ति ने सोने की अंगूठी लेने को उनसे कोई परिचित की दुकान पूंछी। इसके बाद कपड़ा व्यापारी ने बराबर में सराफ की दुकान बताकर उनसे अंगूठी दिखाने की बात कह दी। इसी बीच टप्पेबाज ने तीन सोने की अंगूठी का वजन कराकर कपड़े की दुकान पर बैठी मां को दिखाने की बात कहकर भाग गया। कुछ देर तक नहीं लौटने पर सराफ नसीर अहमद ने देखा तो तब तक टप्पेबाज भाग चुका था।
सराफ ने अंगूठी की कीमत लगभग 50 हजार की बताई है। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत की है। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में है। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। संवाद