फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The teenager was murdered for sacrifice

Bareilly News: बलि देने के लिए हुई थी किशोर की हत्या

Tue, 09 Apr 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Apr 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
The teenager was murdered for sacrifice
हाफिजगंज। नौ नवंबर को कुंवरपुर बंजरिया गांव में आठवीं के छात्र आशीष (14) की हत्या बलि देने के लिए की गई थी। घटना के पांच महीने बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शाम सात बजे के करीब आशीष घर में खाना खा रहा था, इसी दौरान बाहर से किसी ने आवाज दी। इसके बाद वह खाना छोड़कर चला गया। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। रात करीब दो बजे आशीष का खून से लथपथ शव मिला। मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन

परिजनों के आरोप पर तांत्रिक रमेश को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था, बाद में उसे छोड़ दिया। उस दौरान पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ पर्याप्त सबूत न होने की बात कही थी। हालांकि, परिजन शुरुआत से ही बलि के लिए छात्र की हत्या करने की बात कह रहे थे। जल्द खुलासे के लिए वह कई बार वह अधिकारियों से भी मिले। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने रविवार को तांत्रिक को फिर से हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया। उसने अंधविश्वास के चलते बलि देने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच में कई और नाम भी सामने आए हैं। जल्द ही उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed