फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The teenager 's body was found hanging from a tree

पेड़ से लटकी मिली किशोरी की लाश

Wed, 11 Nov 2015 02:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 11 Nov 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। दीननगर गांव में एक किशोरी की लाश देर रात को पेड़ से लटकी मिली। किशोरी का चार दिन पहले पूर्व प्रधान के बेटे के साथ गई थी। किशोरी के परिजनों की भगा ले जाने की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज  नहीं किया।  यह हत्या है या आत्महत्या यैह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा, यूं पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। किशोरी के पिता ने पूर्व प्रधान के बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है लेकिन इस पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

दीननगर गांव की 15 साल की इस लड़की की पड़ोस में रहने वाले पूर्व प्रधान राजेंद्र के पुत्र राजेश के साथ दोस्ती थी। लड़की के पिता का आरोप है कि 7 नवंबर की रात आठ बजे उसे राजेश बहला फुसलाकर ले गया था। वह घर के संदूक में रखे कानों के एक जोड़ा कुंडल व चांदी के जेवर ले गई थी।  पिता नौ नवंबर थाने में तहरीर दे दी थी। पुलिस ने उनसे कह दिया कि खुद ही  पता लगाओ। कुछ रसूखदार लोगों ने दबाव बनाया तो पुलिस ने 9 नवंबर की शाम को गांव जाकर पूर्व प्रधान से पूछताछ की। इधर गुस्साए पूर्व प्रधान ने किशोरी के परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए उनकी दीवार पर रखा छप्पर तोड़ कर फेंक दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात को कुछ लोगों ने  बाग में यूके लिप्टिस के पेड़ से किशोरी का शव लटके हुए देखा । किशोरी के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएसआई मनोहर सिंह व दरोगा विनोद कुमार सूचना पर गांव पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। किशोरी का शव दुपट्टे से लटका हुआ था। उसके मुंह से खून आ रहा था। शव का पंचनामा भरकर पुलिस शव को थाने ले आई। सुबह को पीएम के लिए शव बरेली भेजा जायेगा। मृतका के पिता कांता प्रसाद ने पूर्व प्रधान राजेंद्र के पुत्र राजेश के खिलाफ किशोरी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
अप्रैल में भी  भगा ले गया था
इसी साल अप्रैल माह में भी किशोरी को  राजेश बहला फुसलाकर भगा ले गया था। राजेश के परिजन किशोरी को कतई पसंद नही करते थे। वह बार बार किशोरी के परिजनों को धमकाते रहते थे। दरअसल किशोरी भुर्जी बिरादरी से ताल्लुक रखती थी और राजेश गंगवार बिरादरी से ताल्लुक रखता था।



वर्जन-
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। किशोरी के शव को देखते हुए यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी- बृजेश श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed