{"_id":"6855c838c24473517501afd8","slug":"the-team-that-went-to-remove-encroachment-from-bazar-road-returned-empty-handed-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104785-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाजार रोड से अतिक्रमण हटाने गई टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाजार रोड से अतिक्रमण हटाने गई टीम बैरंग लौटी
विज्ञापन
नवाबगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत पर शुक्रवार को एक बार फिर नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ बाजार रोड से अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस बार फिर टीम को सड़क पर फड़ लगाने वालों के विरोध के चलते लौटना पड़ा। हालांकि फड़ लगाने वाले दुकानदारों ने खुद ही फड़ शनिवार तक हटा लेने को लिखकर दिया है।
बाजार रोड पर सब-रजिस्टार कार्यालय के सामने कुछ लोग सब्जी और फल आदि के फड़ लगाते हैं। आरोप है कि उनके निकट का ही एक दुकानदार रंजिश के चलते संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर नगर पालिका की टीम अतिक्रमण साफ कराने पहुंची। दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका परिषद को कस्बे के मुख्य रोड, बाइपास और विजौरिया रोड पर फैले अतिक्रमण की ओर ध्यान नहीं जाता है। हर बार उनकी नजर यहीं पर आ जाती है।
समाधान दिवस में की गई इस शिकायत में आदर्श गुप्ता, दीपक, अनमोल आदि ने कुछ अधिवक्ताओं पर भी इन्हें संरक्षण देने के साथ ही इन दुकानदारों से अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया था। इधर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम लता राठौर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। अतिक्रमण हर हाल में हटाया जाएगा। संवाद