फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The team that arrived to take down the hoardings on Shyamganj bridge was surrounded by spies

श्यामगंज पुल पर होर्डिंग उतारने पहुंची टीम को सपाइयों ने घेरा

Sat, 02 Oct 2021 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived to take down the hoardings on Shyamganj bridge was surrounded by spies
होर्डिंग उतारने का विरोध करते सपाई।

काफी देर हुई नोकझोंक, एक-दो होर्डिंग उतारकर लौटे नगर निगम वाले

विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज फ्लाईओवर पर लगे होर्डिंग उतारने पहुंची नगर निगम की टीम को सपाइयों ने घेरकर रोक लिया। सपाइयों और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच काफी देर नोकझोंक हुई जिसके बाद टीम इक्का-दुक्का होर्डिंग उतारकर लौट गई। सपाई पहले भी सत्तापक्ष के होर्डिंग न उतारने का आरोप लगाकर हंगामा कर चुके है।
नगर आयुक्त के निर्देश पर अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी के साथ टीम श्यामगंज फ्लाईओवर पर पहुंची। टीम के प्रभारी जयपाल सिंह पटेल ने बताया कि पुल पर कुछ ही होर्डिंग उतार पाए थे कि सपा के एक नेता कुछ समर्थकों के साथ पहुंच गए और होर्डिंग उतारने से रोक दिया। सपाई नोकझोंक करते रहे लिहाजा टीम लौट गई। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम से नगर आयुक्त अवगत करा दिया गया है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। भविष्य में इस काम में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लकड़ी कारखाना और मार्केट सील

बकाया टैक्स की अदायगी न करने पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने सिकलापुर में एक लकड़ी कारखाना और एक मार्केट सील कर दिया। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया बकाया टैक्स की अदायगी के लिए नोटिस दिए गए थे लेकिन फिर भी टैक्स जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed