फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boy from poor family is successful in National Games

गरीबी की बेड़ियों को तोड़ नेशनल में दम दिखा रहा मजदूर का बेटा

Tue, 18 Feb 2020 06:54 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Boy from poor family is successful in National Games
आरिफ शाह - फोटो : अमर उजाला

हुनर किसी दौलत का मोहताज नहीं, लेकिन जब बात खिलाड़ी की हो तब बेहतर ट्रेनिंग, ट्रांसपोर्टेशन, खानपान आदि जरूरतों को पूरा करने के लिए यह जरूरी भी हो जाता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां और आर्थिक तंगी बेड़ियां बनकर बढ़ते कदमों को रोकने लगती है। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो विपरीत परिस्थितियों का सामना कर कामयाबी की इबारत लिख रहे हैं। बस इन्हें जरूरत है सिस्टम के साथ की।

विज्ञापन

करगैना के रहने वाले आरिफ शाह जीआईसी में 11वीं के छात्र हैं और हैंडबॉल प्रतियोगिता में नेशनल तक अपना दम दिखा चुके हैं। आरिफ के पिता सलीम शाह पल्लेदारी करते हैं। माता गृहणी हैं। परिवार का इकलौता बेटा होने की वजह से पिता चाहते थे कि वह भी कुछ काम करे ताकि परिवार की आर्थिक तंगी दूर हो सके। वहीं आरिफ ने कुछ और ही ठान रखी थी। जीआईसी में पढ़ाई के दौरान आरिफ ने वॉलीबॉल, खो-खो और हैंडबॉल में शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


आरिफ का प्रदर्शन जीआईसी के गेम टीचर नईम ने परखा। उन्होंने आरिफ को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल की ट्रेनिंग दिलानी शुरू की। जैसी उम्मीद थी ठीक वैसे ही आरिफ ने पहले ही साल में जिला, मंडल में विजेता बनकर 2018 में स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और टीम को जीत दिलाई। इसके बाद उन्हें 2019 में तेलंगाना और जनवरी 2020 में दिल्ली में आयोजित नेशनल इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन से टीम को बेहतर स्कोर दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरिफ ने बताया कि पिता खेल से परिवार की जरूरतें पूरी नहीं होने की बात कहते हैं। इसलिए आए दिन वह खेल से दूर होने को कहते हैं। वहीं नईम का कहना है कि आरिफ में इंटरनेशनल तक खेलने की क्षमता है, लेकिन कुछ आर्थिक तंगी की वजह से उसके कदम ठिठक रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगर खिलाड़ियों के लिए निशुल्क ट्रेनिंग, डायट, किट आदि की व्यवस्था कर दे तो देश का हुनर विदेशों से गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed