फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The soldier wanted in the trial filed a shooting report after injuring himself

मुकदमे में वांछित सिपाही ने खुद को चोट मारकर दर्ज करा दी गोली मारने की रिपोर्ट

Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The soldier wanted in the trial filed a shooting report after injuring himself
आरोपी सिपाही।
सिपाही पर पहले से दर्ज हैं दर्जन भर मुकदमे, एक मामले में चल रहा है वांछित
विज्ञापन

चंदौली में है तैनाती, लंबे समय से चल रहा गैरहाजिर, बर्खास्तगी की प्रक्रिया जारी
बरेली। भमोरा के गांव लंगुरा में रहने वाले सिपाही सुरकेश शर्मा ने गांव के ही एक युवक की पिटाई के मामले में फंसने के बाद क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए शनिवार रात खुद को गोली मारने का हल्ला मचा दिया। पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, मगर जांच में सामने आया कि सिपाही को गील नहीं लगी है, बल्कि उसके पैर में मामूली चोट लगी है। जांच में यह भी पता चला कि सुरकेश चंदौली में तैनात है और लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा है। उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई चल रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
भमोरा के गांव लंगुरा में रहने वाला सिपाही सुरकेश शर्मा इन दिनों चंदौली में तैनात है। शनिवार रात उसके पिता देवेंद्र शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि सुरकेश पर घर लौटने के दौरान फायरिंग कर दी गई है। उसे गोली लगी है। इलाज के लिए सुरकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने देवेंद्र की तहरीर पर गांव के ही बबलू उर्फ प्रदीप पाठक, प्रमोद, ख्याली और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली, मगर पुलिस की जांच में घटनास्थल पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुरकेश को जो चोट लगी है, वह सामान्य है, फायर आर्म इंजरी नहीं है।
विज्ञापन

सिपाही के खिलाफ आठ दिन पहले दर्ज हुआ था मुकदमा
थाना भमोरा में 10 दिसंबर को लंगुरा गांव के ही रहने वाले सुम्मेर लाल ने अपने बेटे धर्मेंद्र की पिटाई करने के मामले में सिपाही सुरकेश शर्मा, उसके पिता देवेंद्र शर्मा, नरेंद्र और बासू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि इसी मामले में दबाव बनाने के लिए सुरकेश के पिता वीरेंद्र शर्मा ने बबलू उर्फ प्रदीप पाठक, प्रमोद, ख्याली और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इसे एक्सपंज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर जमानती वारंट में होगी गिरफ्तारी
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सिपाही का पूरा रिकॉर्ड खंगाला गया है। वह इस समय जनपद चंदौली में तैनात है और लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा है। उसके खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बर्खास्तगी की कार्रवाई भी चल रही है। उन्होंने बताया कि सुरकेश के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके चलते यह षडयंत्र रचा गया है। एक थाने से सुरकेश वांछित है और कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। इस मामले में गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरकेश आपराधिक प्रवृत्ति का है, उसके खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed