फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The skin kept in the truck did not turn out to be that of protected animals.

Bareilly News: ट्रक में रखी खाल संरक्षित पशुओं का नहीं निकला

Sun, 23 Jun 2024 08:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:32 AM IST
विज्ञापन
The skin kept in the truck did not turn out to be that of protected animals.
फरीदपुर। मुरादाबाद से ट्रक में शुक्रवार की रात कानपुर चमड़ा फैक्टरी ले जाया जा रहा जानवरों का खाल संरक्षित पशुओं की नहीं थी। जांच में इस बात की पुष्टि की गई है। अब पुलिस ट्रक व उसके चालक को छोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात गो-रक्षकों एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने खाल भरकर जा रहे ट्रक को नगर के स्टेशन रोड पर रोक कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, ट्रक चालक व हेल्पर को हिरासत में ले लिया। शनिवार को मवेशी डॉक्टर ने खालों का परीक्षण कर पुलिस को अपनी रिपोर्ट भेजी, जिसमें उन्होंने बताया कि ट्रक में रखी खाल संरक्षित पशुओं के नहीं थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुरादाबाद से खाल भर कर ट्रक कानपुर की चमड़ा फैक्टरी जा रहा था। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि ट्रक चालक के पास खाल ले जाने के प्रमाणपत्र से भी इस बात की पुष्टि हुई है। अब हिरासत में लिए गए चालक को छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed