फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The shout came to work in test Chhatranetaon

परीक्षा में काम आया छात्रनेताओं का चिल्लाना

Sat, 23 Jan 2016 01:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 23 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
The shout came to work in test Chhatranetaon
बरेली कॉलेज में एलएलबी परीक्षा में चिल्लाना छात्रनेताओं के लिए काम आया। छात्रनेताओं की अभद्रता करने के अगले दिन शिक्षक अपमान की वजह से तलाशी लेने ही नहीं पहुंचे। शुक्रवार को शिक्षकों ने राउंड तो लिया, लेकिन तलाशी से बचते रहे। वहीं, अस्थाई शिक्षकों ने छात्रनेताओं को नकल करने से रोका तो फिर छात्रनेताओं ने अपने वही तेवर दिखाए।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में अस्थाई शिक्षक परीक्षा कक्षों में ड्यूटी कर रहे हैं। परीक्षा कक्षों में जो विद्यार्थी सीटिंग प्लान के हिसाब से नहीं बैठे थे। उनसे अपनी जगह पर बैठने के लिए कहा गया तो वो नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि बरेली कॉलेज प्रशासन उन्हें नहीं रोक रहा है तो अस्थाई शिक्षक कैसे रोक सकते हैं। वह नकल भी करेंगे और अपने हिसाब से बैठेंगे। वाद-विवाद में परीक्षा कक्ष में काफी शोर-शराबा हो गया तो एसएस डॉ. दीपक आनंद मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परीक्षा कक्ष के विद्यार्थियों को सीटिंग प्लान के मुताबिक बैठाकर शांत किया गया। अस्थाई शिक्षकों ने कहा कि बरेली कॉलेज उन्हें नोटिस दे रहा है कि अगर वह ड्यूटी नहीं करेंगे तो पैसा कट जाएगा। ड्यूटी करते हैं तो उनके साथ ऐसा व्यवहार होता है। स्थायी शिक्षक तो रोक नहीं रहे हैं। जो नकल करने से रोक रहा है, उसके साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है। ऐसे में ड्यूटी कैसे हो पाएगी। अगर ऐसा है तो बरेली कॉलेज उनसे कह दे कि नकल करने दो, वह किसी को भी नहीं रोकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed